सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: धोनी ने डेब्यू के 3 साल के अंदर टीम का नेतृत्व किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

धोनी ने डेब्यू के 3 साल के अंदर टीम का नेतृत्व किया

Last updated: December 24, 2019 9:28 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे हो गए। उन्होंने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। धोनी ने इसी साल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पिछला मैच खेला था। वे डेब्यू के तीन साल के अंदर ही टीम इंडिया के कप्तान बन गए थे। उनके नेतृत्व में भारत वनडे, टी-20 के साथ-साथ चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीता। वे आईसीसी की इन तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं।

धोनी की तारीफ उनके फैंस ही नहीं बल्कि साथ खेले कई क्रिकेटर्स ने भी हमेशा किया है। उनकी तारीफ में सचिन तेंदुलकर ने कहा था- वे मेरे करियर के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। वहीं, सुनील गावस्कर ने कहा था- मरने से पहले वर्ल्ड कप फाइनल(2011) में धोनी का आखिरी छक्का देखना चाहूंगा।

स्कूल में फुटबॉल खेलते थे धोनी
38 साल के धोनी फुटबॉलर से क्रिकेटर बने थे। वे स्कूल में गोलकीपर थे। कोच के कहने पर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। धोनी अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में शून्य पर रनआउट हो गए थे। इसके बाद भी तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली ने उन पर भरोसा जताए रखा। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। धोनी ने 148 रन बना दिए। इस पारी की बदौलत उन्होंने टीम में अपना स्थान पक्का किया।

सचिन का सपना पूरा किया
सचिन 1989 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेल रहे थे, लेकिन वर्ल्ड कप नहीं जीत सके थे। सचिन ने कई बार कहा था कि उनका सपना वर्ल्ड कप जीतना है। एक बार वे फाइनल में भी पहुंचे थे, लेकिन 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हरा दिया था। इसके बाद 2007 में पहले ही राउंड में बाहर होने के बाद फैंस का विरोध भी झेलना पड़ा। उनके रांची स्थित घर के बाहर फैंस ने आगजनी भी की थी, जिससे धोनी आहत थे। उनके नेतृत्व में भारत ने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया और फैंस के साथ-साथ सचिन का भी सपना पूरा किया।

धोनी 2008 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर बने थे
धोनी 2007 में टीम इंडिया के कप्तान बने। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीती। 2008 में वे आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर बने। 2010 में भारतीय टीम उनके नेतृत्व में एशिया कप जीती और उसके अगले साल वर्ल्ड चैम्पियन बनी। 2013 में इंग्लैंड में भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। धोनी वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए।

धोनी का करियर

फॉर्मेट मैच रन औसत शतक
टेस्ट 90 4876 38.09 6
वनडे 350 10773 50.57 10
टी-20 98 1617 37.60 0

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, राजधानी समेत 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट, 65 कैंसिल
Next Article कश्मीर मुद्दे पर समझौता नहीं होगा:बाजवा; रूस बोला- यूएन में इस पर चर्चा करने में कोई दिलचस्पी नहीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?