By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: धोनी के बिना टी20 में उतरेगी टीम इंडिया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

धोनी के बिना टी20 में उतरेगी टीम इंडिया

Last updated: November 3, 2018 3:12 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता:भारतीय टीम पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बिना रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मैच में उतरेगी हालांकि कप्तान विराट कोहली ने इसे ‘धोनी युग की समाप्ति’ मानने से इनकार किया है।
धोनी-कोहली नहीं, रोहित को कमान
दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान धोनी को भारतीय टी20 टीम से बाहर किए जाने के करीब एक सप्ताह बाद कोहली ने कहा था कि वह भारत की रणनीति का अभिन्न अंग हैं। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी कहा कि धोनी के लिए टी20 के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। कोहली को तीन मैचों के लिए आराम दिया गया है। रोहित शर्मा उनकी गैर मौजूदगी में टी20 टीम की अगुआई करेंगे।
टेस्ट और वनडे सीरीज हार चुकी है वेस्ट इंडीज
जेसन होल्डर की कप्तानी वाली वेस्ट इंडीज टीम को टेस्ट सीरीज में छह दिन के भीतर ही 0-2 से पराजय झेलनी पड़ी। उसके बाद भारत ने पांच एक दिवसीय मैचों की सीरीज भी 3-1 से जीत ली। कार्लोस ब्रेथवेट की अगुआई वाली कैरेबियाई टी20 टीम को हराना हालांकि भारत के लिए आसान नहीं होगा।
स्टार खिलाड़ियों की टीम में वापसी
मेहमान टीम अपनी प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से उतरेगी। ब्रेथवेट ने इसी मैदान पर बेन स्टोक्स को लगातार चार छक्के लगाकर 2016 में वेस्ट इंडीज को दूसरा टी20 विश्व कप दिलाया था। टेस्ट और वनडे सीरीज अपने नियमित सितारों के बिना खेलने वाली वेस्ट इंडीज टीम में डेरेन ब्रावो, कायरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल की वापसी हुई है।
चार साल से हरा नहीं पाया है भारत
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 2009 से 2017 तक हुए आठ टी20 मैचों में से पांच वेस्ट इंडीज ने जीते हैं। पिछले चार मैचों में भारतीय टीम ब्रेथवेट ऐंड कंपनी को हरा नहीं सकी है। वेस्ट इंडीज ने ही 2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में मुंबई में भारत को हराया था। भारत ने आखिरी बार इस प्रारूप में वेस्ट इंडीज को 23 मार्च 2014 को बांग्लादेश में मात दी थी।
रोहित के लिए लकी है ईडन
रोहित के लिए अपने लकी मैदान पर कैरेबियाई टीम को हराना आसान चुनौती नहीं होगी। रोहित ने 2014 में ईडन गार्डंस पर ही वनडे क्रिकेट में रेकॉर्ड 264 रन बनाए थे। इसके अलावा यहां 2013 और 2015 में आईपीएल खिताब जीते। वनडे सीरीज में रोहित ने 129.66 की औसत से 389 रन बनाए। बतौर कप्तान एशिया कप में पांच पारियों में रोहित ने 317 रन बनाए थे।
राहुल को मिल सकता है मौका
दूसरी ओर कैरेबियाई टीम युवा शिमरोन हेटमेयर के शानदार फॉर्म के बरकरार रहने की उम्मीद करेगी जिसने वनडे सीरीज में 259 रन बनाए। कोहली की गैर मौजूदगी में केएल राहुल खेलेंगे जबकि मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत होंगे। भारतीय तेज आक्रमण की अगुवाई भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह करेंगे जिनका साथ देने के लिए खलील अहमद होंगे। स्पिन का मोर्चा युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव संभालेंगे।
टीमें :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, शाहबाज नदीम।
वेस्ट इंडीज : कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फेबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, कीमो पाल, कीरोन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशाने थामस, खारी पियरे, ओबेद मैकाय, रोवमैन पावेल, निकोलस पूरान। मैच का समय : शाम सात बजे से ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अयोध्या में अगले महीने से बनना शुरू होगा राम मंदिर, मस्जिद लखनऊ में : वेदांती
Next Article कालबादेवी तेरापंथ भवन में अहिंसा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आध्यात्मिक मिलन- चेन्नई
social
June 14, 2026
एम्बियंस से वेलकम टू द जंगल तक: 5 फिल्में जिन्होंने सबसे लंबे ट्रेलर्स का रिकॉर्ड बनाया
entertainment
June 14, 2026
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ की अनूठी पहल
social
June 14, 2026
भारत इस समय भीषण संकट में, मोदी सरकार नहीं बल्कि कांग्रेस ही देश को संकट से बाहर निकाल सकती है, ‘मोदी मस्ट गो’: यशवंत सिन्हा
Mumbai / Maharshtra national
June 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?