By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र विधान सभा में नेता विपक्ष, पटोले विधानसभा अध्यक्ष चुने गए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र विधान सभा में नेता विपक्ष, पटोले विधानसभा अध्यक्ष चुने गए

Last updated: December 1, 2019 11:22 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता बने, जबकि कांग्रेस विधायक नाना पटोले विधानसभाध्यक्ष चुने गए। भाजपा के किशन कथोरे के सुबह नामांकन वापस लेने के बाद निर्विरोध विधानसभाध्यक्ष चुने गए पटोले (57) ने घोषणा की कि विधानसभा में फडणवीस विपक्ष के नए नेता होंगे। पटोले ने कहा कि यह नैसर्गिक न्याय है कि जो विपक्ष की गैरमौजूदगी चाहते थे उन्हें अब प्रभावी विपक्ष के तौर पर काम करना होगा। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार शनिवार को राज्य विधानसभा में बहुमत परीक्षण में कामयाब रही। विधायक के तौर पर फडणवीस (49) का यह पांचवां कार्यकाल है जबकि पटोले का चौथा कार्यकाल है। राकांपा के मंत्री जयंत पाटिल ने पटोले को निर्विरोध चुना जाना सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार वापस लेने में भाजपा की ओर से दिखायी गयी ‘समझदारी’ की सराहना की।
पटोले द्वारा विधानसभा में फडणवीस के विपक्ष का नेता बनने की घोषणा करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के चुनाव से पहले किये गये दावे ‘‘मी पुन्हा येईं’’ (मैं वापस लौटूंगा) पर रविवार को कटाक्ष किया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स बनाये गये थे। ठाकरे ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं कहा कि कि मैं वापस लौटूंगा, लेकिन मैं इस सदन में आया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं सदन और महाराष्ट्र के लोगों को आश्वस्त कर सकता हूं कि मैं कुछ भी आधी रात को नहीं करूंगा। मैं लोगों के हितों के लिए काम करूंगा।’’ ठाकरे के इस कटाक्ष को फडणवीस और राकांपा प्रमुख अजित पवार के कुछ दिन पहले जल्दबाजी में सुबह में शपथ लिये जाने के संबंध में देखा जा रहा है। पाटिल ने भी फडणवीस पर निशाना साधा। पाटिल ने कहा, ‘‘उन्होंने (फडणवीस) कहा था कि वह लौटेंगे, लेकिन यह नहीं बताया कि वह (सदन में) कहां बैठेंगे।’’ पाटिल ने कहा, ‘‘अब वह वापस लौट आये हैं और (विपक्ष के नेता) शीर्ष पद पर हैं जो मुख्यमंत्री पद के समान है।’’
राकांपा नेता ने विश्वास जताया कि फडणवीस ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार को हटाये जाने के किसी भी प्रयास का हिस्सा नहीं होंगे। चुनाव से पहले फडणवीस द्वारा दिए गए नारे ‘‘मैं वापस लौटूंगा’’ पर तंज कसने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि उन्होंने ऐसा कहा, लेकिन इसके लिए समय देना भूल गए थे। उन्होंने शायरी करते हुए कहा, ‘‘मेरा पानी उतरते देख किनारे पर घर मत बना लेना, मैं समुंदर हूं लौट कर वापस आऊंगा।’’
ठाकरे ने कहा कि वह फडणवीस को ‘‘विपक्ष के नेता’’ नहीं बल्कि ‘‘जिम्मेदार नेता’’ कहेंगे। अगर सब कुछ अच्छा होता तो यह सब (भाजपा-शिवसेना अलगाव) नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने फडणवीस से बहुत चीजें सीखी हैं और उनके साथ हमेशा मेरी मित्रता रहेगी। मैं आज भी हिंदुत्व की विचारधारा के साथ हूं और इसे कभी नहीं छोड़ूंगा। पिछले पांच साल में मैंने (भाजपा-शिवसेना) सरकार से कभी छल नहीं किया। ’’
फडणवीस ने कहा, ‘‘भाजपा को जनादेश मिला क्योंकि हमारी पार्टी अकेली सबसे बड़ी पार्टी है। राज्य में 21 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव में हमारा स्ट्राइक रेट 70 प्रतिशत का रहा लेकिन राजनीतिक गुणा-गणित योग्यता पर भारी पड़ा। जिन्हें चुनावों में 40 प्रतिशत अंक मिले उन्होंने सरकार बना ली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे लोकतंत्र के हिस्सा के तौर पर स्वीकार कर रहे हैं।’’ फडणवीस ने कहा, ‘‘मैंने यह कहा था कि ‘मैं वापस आऊंगा’ लेकिन मैं इसके लिए आपको समय देना भूल गया। यद्यपि मैं आपको एक चीज का भरोसा दे सकता हूं कि आपको कुछ समय इंतजार करने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने न केवल पांच वर्षों में कई परियोजनाएं घोषित की बल्कि उन पर काम भी शुरू किया। … मैं उनका उद्घाटन करने के लिए वापस आ सकता हूं।’’ फडणवीस ने सदन को संवैधानिक एवं विधिक सीमा में काम करने का भरोसा भी दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आरे में पेड़ कटाई का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस, सीएम उद्धव ठाकरे ने की घोषणा
Next Article वोडा-आइडिया और एयरटेल बढ़ाएंगी 50 प्रतिशत तक प्रीपेड सेवा की दरें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?