By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 35 हजार के पार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 35 हजार के पार

Last updated: May 1, 2020 10:12 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 हजार 783 हो गई है। 9 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए। शुक्रवार को पंजाब में 105, राजस्थान में 58, तमिलनाडु में 203, बिहार में 41 और आंध्र प्रदेश में 60 मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35 हजार 43 संक्रमित हैं। इनमें से 25 हजार 7 का इलाज चल रहा है, 8888 ठीक हुए हैं और 1148 की मौत हुई।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई। यह करीब ढाई घंटे चली। इसमें लॉकडाउन और कोरोना संकट से घिरी अर्थव्यवस्था को संभालने पर चर्चा हुई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत, रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत सेक्रेट्री लेवल के कई अन्य अफसर मौजूद रहे। इसके बाद शाम को सरकार ने लॉकडाउन को 4 मई से और दो हफ्ते के लिए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। गृह मंत्रालय ने कहा कि हवाई यात्रा, रेल, मेट्रो, इंटर स्टेट यात्राएं, स्कूल-कॉलेजों का संचालन, ट्रेनिंग, कोचिंग संस्थानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

  • मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को बताया गया कि 15 दिन में पीपीई किट जैसे उत्पादों की जांच करने वाली 9 लैब बनाई गई हैं। पहले कोयंबटूर में सिर्फ एक लैब थी।
  • 21 लाख पीपीई किट प्राप्त हो चुकी हैं। 25 मार्च तक देश में हर दिन सिर्फ 3312 पीपीई किट का उत्पादन था, लेकिन अब हर दिन 1 लाख 86 हजार किट बनाई जा रही हैं।
  • एन-95 मास्क की मांग 2.72 करोड़ है। कुल ऑर्डर 2.49 करोड़ किया गया है। इनमें घरेलू ऑर्डर 1.49 करोड़ है। हर दिन 2.30 लाख मास्क बनाए जा रहे हैं।
  • कोरोना संक्रमण की जांच में इस्तेमाल होने वाली 35 लाख आरटी-पीसीआर टेस्टिंग किट की जरूरत है। आईसीएमआर ने 21 लाख किट का आर्डर दिया है। घरेलू आर्डर 2 लाख है और अभी तक 13.75 लाख किट मिल चुकी हैं।

 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
28 अप्रैल 1902
25 अप्रैल 1835
29 अप्रैल 1702
23 अप्रैल 1667
26 अप्रैल 1607

26 राज्य, 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 6 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 10,498 1773 459
गुजरात 4721 736 236
दिल्ली 3515 1094 59
मध्यप्रदेश 2625 482 137
राजस्थान 2642 983 61
तमिलनाडु 2526 1312 28
उत्तरप्रदेश 2230 551 40
आंध्रप्रदेश 1463 403 33
तेलंगाना 1038 442 28
पश्चिम बंगाल 795 139 33
जम्मू-कश्मीर 639 247 8
कर्नाटक 589 251 22
केरल 498 392 4
पंजाब 585 108 20
हरियाणा 357 241 4
बिहार 466 84 2
ओडिशा 149 55 1
झारखंड 110 19 3
उत्तराखंड 57 36 0
हिमाचल प्रदेश 40 28 2
असम 43 33 1
छत्तीसगढ़ 88 18 0
चंडीगढ़ 88 18 0
अंडमान-निकोबार 33 16 0
लद्दाख 22 17 0
मेघालय 12 8 1
पुडुचेरी 8 5 1
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35 हजार 43 संक्रमित हैं। इनमें से 25 हजार 7 का इलाज चल रहा है, 8888 ठीक हुए हैं और 1148 की मौत हुई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पालघर में हुई साधुओं की हत्या के मामले में सीआईडी ने पांच और लोगों को किया गिरफ्तार
Next Article पाकिस्तान में भी जमातियों का हंगामा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“एक सुनहरी शाम” में मुख्य अतिथि पद्मश्री अनूप जलोटा, दिलीप सेन, के. रवि दादा की उपस्थिति
Mumbai / Maharshtra
July 31, 2026
एक दिन में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
entertainment
July 30, 2026
‘रामायणम्’ ट्रेलर में शूर्पणखा बन छाईं रकुल प्रीत सिंह, फैंस बोले- इस किरदार के लिए सबसे खूबसूरत पसंद
entertainment
July 30, 2026
युवाचार्य वर्धापना समारोह : चतुर्विध धर्मसंघ ने युवाचार्य को किया वर्धापित
social
July 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?