सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की दर अब 22% से ज्यादा, अब तक 6184 लोग हुए स्वस्थ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की दर अब 22% से ज्यादा, अब तक 6184 लोग हुए स्वस्थ

Last updated: April 27, 2020 7:04 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर यह भी है कि इस बीमारी से ठीक होने की दर में लगातार इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार (27 अप्रैल) को एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “पिछले एक दिन में 381 लोग ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 6184 हो गई है, हमारा रिकवरी रेट 22.17% हो गया है, हमारा रिकवरी रेट बढ़ रहा है।”

वहीं, भारत में विदेशी नागरिकों सहित कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या सोमवार (27 अप्रैल) को बढ़कर 27,892 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 872 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 20,835 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1396 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 46 लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 381 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 6185 (1 माइग्रेटेड) पर पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार (27 अप्रैल) जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 342 मौतें हुई हैं, जबकि मध्यप्रदेश में 103 लोगों को इस वायरस ने लील लिया है। वहीं, गुजरात में संक्रमण के चलते 151 और उत्तर प्रदेश व दिल्ली में क्रमशः 29 और 54 लोगों की जान गई है।” कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले 8068 महाराष्ट्र से ही आए हैं। इसके बाद 3301 मामलों के साथ गुजरात दूसरे, जबकि 2918 मामलों के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जोर देकर कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूर्णबंदी का कदम कारगर रहा है, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए राज्यों को ‘दो गज दूरी’ के मंत्र को ध्यान में रखते हुए इससे बाहर निकलने की चरणबद्ध योजना पर काम शुरू करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना का खतरा लंबा चलने की आशंका है इसलिए अब सबको कोरोना से निपटने के साथ साथ अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के बारे में भी योजना बनाकर उसे अमल में लाना होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल गांधी ने टेस्टिंग किट्स खरीद में लगाया घोटाले का आरोप, कहा- पीएम तुरंत करें कार्रवाई
Next Article लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से लोगों को बुलाना संभव नहीं: CM नीतीश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026
Basti News: सोलर पैनल का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 74 मीटर तार बरामद
state
August 27, 2026
जीनस इनोवेशन ने महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में प्रदर्शित किया ‘हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर
Business
August 27, 2026
Basti News: पंचायत सहायकों ने दी लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?