सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: देश में अब तक 4 हजार 920 मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- लॉकडाउन बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं हुआ, कयास न लगाएं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

देश में अब तक 4 हजार 920 मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- लॉकडाउन बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं हुआ, कयास न लगाएं

Last updated: April 7, 2020 4:50 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया है कि देश में लॉकडाउन को बढ़ाने पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। कृपया इसे लेकर कोई कयास न लगाएं। इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों हवाले से कहा कहा था कि केंद्र सरकार कई राज्य सरकारों और विशेषज्ञों की अपील के बाद इस पहलू पर विचार कर रही है। इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी लॉकडाउन को 3 जून तक बढ़ाने का सुझाव दिया था, जबकि वे खुद एक हफ्ते पहले अपने राज्य को कोरोना फ्री घोषित करने की तैयारी कर रहे थे। उत्तरप्रदेश सरकार ने भी संकेत दिए हैं कि वह लॉकडाउन को बढ़ाएगी। राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा था कि हम 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म कर देंगे, ऐसा कह पाना अभी असंभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को लॉकडाउन के बाद का एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया था कि यह लॉकडाउन धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा।

सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

  • अलग-अलग केंद्रीय मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को बताया गया कि कोरोना को मैनेज करने के लिए रणनीति बनाई गई है। इसे सभी राज्यों से साझा किया गया है। कुछ स्थानों पर इसके परिणाम अच्छे रहे हैं। जैसे आगरा, भीलवाड़ा। मुंबई में भी इसके तहत काम हो रहा है।
  • पुणे, बेंगलुरु, मेंगलूरु और तुमकुरु में तकनीक की मदद से लोगों को क्वारैंटाइन किया जा रहा है। इसमें रियल टाइम ट्रैकिंग की जा रही है।
  • हॉस्टल, लॉज, स्टेडियम और पहले से मौजूद सुविधाओं को कोविड केयर सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर पर गंभीर मरीजों को रखा जाएगा।
  • रेलवे ने 2000 से अधिक वैगन को आइसोलेशन सेंटर में बदल दिया है। इसके लिए पूरे देश में काम हो रहा है।
  • सभी राज्यों के डीएम के साथ मिलकर कोरोना से निपटने की तैयारी की जा रही है। कोशिश है कि गरीब कल्याण योजना का लाभ आर्थिक रूप कमजोर वर्ग के लोगों को मिल सके।
  • सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में एक स्टडी आई है। इसमें बताया गया है कि एक बीमार आदमी लॉकडउन का पालन न करे तो 30 दिन में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है। अगर इसे कम करें तो भी वह 206 लोगों को संक्रमित कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि हम इसका पालन करें। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

अब तक 4 हजार 920 मामले: 8 दिन बाद में पहली बार कल संक्रमितों की संख्या घटी
देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 4 हजार 920 मरीज हो गए हैं। मंगलवार को 139 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से राजस्थान में 24, महाराष्ट्र-हरियाणा में 23-23, गुजरात में 19, मध्यप्रदेश-कर्नाटक में 12-12, प.बंगाल-पंजाब में 11-11, ओडिशा में 2, जबकि असम और आंध्रप्रदेश में 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण दूसरी और तीसरी स्टेज के बीच पहुंच गया है। हालांकि, बीते 8 दिन में कल पहली बार ऐसा हुआ जब नए मामलों में कमी दर्ज की गई। दिन भर में 489 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 28 मार्च को संक्रमितों की संख्या में 141 की बढ़ोतरी हुई थी। अगले दिन इसमें कमी आई और 115 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई।

यह बीमारी 27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुकी है। 137 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 386 बीमारी से उबर चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार सुबह 9 बजे तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4 हजार 421 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3 हजार 981 मरीजों का इलाज चल रहा है। 325 ठीक हुए हैं, जबकि 114 की मौत हो चुकी है।

अहम अपडेट्स…

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानिस्वामी ने किसानों की मदद के लिए जिलावार हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। इस पर उनकी उपज बेचने, उसका परिवहन और भंडारण करने की दिक्कतें दूर की जाएंगी।
  • दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में 82 साल के कोरोना संक्रमित ठीक हुए। उनकी जल्द ही छुट्‌टी की जाएगी।
  • मध्यप्रदेश में उज्जैन के बिलोटीपुरा में रहवासियों का सर्वे करने गई टीम से स्थानीय लोगों ने बदसलूकी की। उन पर पथराव किया और धमकी दी। लोगों ने टीम को कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
  • भोपाल में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद विभाग के कई अफसर आइसोलेशन में गए।
  • भोपाल में पुलिस पर हमला करने के आरोप में 5 लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत केस दर्ज किया गया। सभी आरोपी गिरफ्तार।
  • हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने मंत्रियों, विधायकों, सभापति, साथ ही अलग-अलग बोर्ड और निगमों के उपाध्यक्षों के वेतन में एक साल तक 30% की कटौती का फैसला किया। विधायक निधि 2 साल तक जारी नहीं की जाएगी। यह रकम राज्य सरकार के कोरोनावायरस फंड में जमा होगी।
  • मुंबई में तब्लीगी जमात से लौटै 150 लोगों के खिलाफ आजाद मैदान थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर क्वारैंटाइन नियमों का उल्लंघन करने का आरोप।
  • छत्तीसगढ़ के काेरबा में तब्लीगी जमात से जुड़े 36 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इन पर अपना यात्रा विवरण छिपाने और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने का आरोप है। इन लोगों में से एक संक्रमित पाया गया।
  • आंध्रप्रदेश में 4 साल के बच्चे ने अपनी गुल्लक में जमा 971 रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिए। वह इन पैसों से साइकिल खरीदना चाहता था।

27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 891 52 70
तमिलनाडु 621 5 13
दिल्ली 525 7 16
केरल 327 2 59
आंध्रप्रदेश 304 4 5
तेलंगाना 364 12 33
राजस्थान 325 12 25
उत्तरप्रदेश 308 3 21
कर्नाटक 175 4 20
मध्यप्रदेश 268 16 11
गुजरात 165 11 23
जम्मू-कश्मीर 109 2 4
प.बंगाल 91 6 13
हरियाणा 133 2 29
पंजाब 90 7 4
बिहार 32 1 9
चंडीगढ़ 18 1 5
असम 27 0 0
लद्दाख 14 0 10
अंडमान-निकोबार 10 0 0
उत्तराखंड 31 0 4
छत्तीसगढ़ 10 0 8
हिमाचल प्रदेश 18 2 1
गोवा 7 0 0
ओडिशा 42 1 2
पुडुचेरी 5 0 0
मणिपुर 2 0 1
झारखंड 4 0 0
मिजोरम 1 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
त्रिपुरा 1 0 0

*ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4 हजार 421 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3 हजार 981 मरीजों का इलाज चल रहा है। 325 ठीक हुए हैं, जबकि 114 की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से बचाने को भीड़ हटाने गई पुलिस, 20 लोगों ने चाकू-डंडों से कर दिया हमला
Next Article कोरोना से दुनिया में अब तक 13.5 लाख संक्रमित और 75 हजार मौतें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?