सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: देश को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक से जोड़ता है छठ महापर्व
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

देश को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक से जोड़ता है छठ महापर्व

Last updated: October 31, 2019 4:07 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

प्रतीक कुमार।।
छठ महापर्व देश को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जोड़ता है। इसमें न सिर्फ भगवान भास्कर की पूजा होती है, बल्कि इससे अनेकता में एकता का भी संदेश जाता है।
छठ महापर्व पहले मुख्य रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही मनाया जाता था, लेकिन अब देश के विभिन्न कोनों में मनाया जाने लगा है। इसमें इस्तेमाल होने वाले सामान न सिर्फ बिहार या झारखंड, बल्कि देश के विभिन्न कोनों से मंगाए जाते हैं। देश के उत्तरी हिस्से कश्मीर के सेब से लेकर दक्षिण के तमिलनाडु के नारियल का उपयोग इस महापर्व में होता है।
पूर्वोत्तर के असम और पूर्व के पश्चिम बंगाल के कबरंगा से लेकर पश्चिम के राजस्थान की लहठी और चूड़ी का उपयोग होता है। नागपुर की नारंगी सहित झारखंड के गोड्डा का शकरकंद, मुजफ्फरपुर की सुथनी और रांची से बड़ा नींबू मंगाया जाता है। हाजीपुर और भागलपुर का केला प्रसाद में चढ़ता है। दउरा या डलिया झारखंड से आती है। छोटे बैर इलाहाबाद, मिर्जापुर आदि जगहों से आता है।
यूपी से बर्तन तो गुजरात और बंगाल की साड़ियां
इस पर्व में बर्तनों का काफी महत्व है। इसमें पीतल, लोहा और स्टील के कई तरह के बर्तनों का उपयोग होता है। कई लोग पीतल के सूप, पीतल की थाली, गिलास, सहित अन्य बर्तन भी रखते हैं। ये बर्तन उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर आदि जगहों पर बनाए जाते हैं। वहीं व्रती सूती साड़ियां पसंद करती हैं जो पश्चिम बंगाल और गुजरात से मंगाई जाती हैं। महिलाएं बनारसी साड़ियां भी पहनती हैं। व्रती राजस्थानी लहठी या चूड़ियां भी पहनती हैं, जो राजस्थान के होते हैं।
कई महीने पहले से दिए जाते हैं ऑर्डर
सुथनी बेचने वाले नारायण महतो ने बताया कि सिर्फ छठ में ही इसका बाजार सजता है। मुजफ्फरपुर की सुथनी को देश के विभिन्न कोने में जहां छठ होता है, वहां भेजी जाती है। वहीं मिर्जापुर के बेर भी विभिन्न जगहों पर भेजे जाते हैं। बर्तन विक्रेता पंकज ने बताया कि धरतेरस के पहले से ही छठ की खरीदारी शुरू हो जाती है। इसके लिए हमलोग दो महीने पहले से ऑर्डर देते हैं। कपड़ा व्यवसायी मिथिलेश ने बताया कि छठ व्रतियों के लिए खासतौर से साड़ियों की मांग होती हैं। इसके लिए गुजरात और बंगाल से उसी अनुसार पहले से ऑर्डर के अनुसार मंगाए जाते हैं।
हर प्रदेश में मिल जाते हैं छठ करने वाले
खरमनचक की छठ व्रती अर्चना ठाकुर ने बताया कि वह छठ करती हैं और पति की तबादले वाली नौकरी के कारण देश के विभिन्न कोने में रही हैं, लेकिन देश के विभिन्न कोनों से मिलने वाले ये सामान मुश्किल से ही सही मिल जाता है। तातारपुर के लाल कोठी के रवि शर्मा ने कहा कि वह सेना में रहे हैं। कई राज्यों में रहे हैं, लेकिन कई प्रदेशों में छठ होता है और वहां छठ करने वाले तो मिलते ही हैं। विभिन्न प्रदेशों के सामान भी मिल जाते हैं। देश के विभिन्न प्रदेशों को जोड़ने वाला यह पर्व सबसे अलग है।
दिल्ली तक जाती है भागलपुर की बद्धी
भागलपुर में कई मुसलमान परिवार हैं जो छठ में बद्धी (माला) बनाते हैं। ये बद्धी आसपास नहीं, बल्कि कई प्रदेशों में जाते हैं। यहां के मुस्लिम परिवारों को इस पर्व का इंतजार रहता है। ये धार्मिक एकता को भी दर्शाता है।

Thanks:https:www.livehindustan.com

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भाजपा ने कांग्रेस से पूछा- राहुल 5 साल में 16 बार विदेश गए, क्या सीक्रेट ऑपरेशन में शामिल हैं
Next Article बांग्लादेश के लिटन दास ने मास्क लगाकर अभ्यास किया, गंभीर ने कहा- दिल्ली में मैच नहीं होना चाहिए
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?