ठाकुरनगर:प्रप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीमावर्ती उत्तर 24 परगना जिला के ठाकुरनगर में पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की। यहां उन्होंने कल के बजट की घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार किसानों और कामगारों को बजट में कुछ दिया गया है। इसके बाद पीएम मोदी औद्योगिक नगर दुर्गापुर में रैली करेंगे। दोनों रैलियों के आयोजन स्थल का राजनीतिक महत्व है। आयोजन स्थल ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की अच्छी खासी आबादी है।
– कल बजट में जो घोषणाएं की गई है उनसे देश के 12 करोड़ से ज्यादा छोटे किसान परिवारों, 30-40 करोड़ श्रमिकों, मजदूर भाई-बहनों और 3 करोड़ से अधिक मध्यम वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
– ये हमारे देश का दुर्भाग्य है कि आज़ादी के बाद भी अनेक दशकों तक गांव की स्थिति पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितना दिया जाना चाहिए था और यहां पश्चिम बंगाल में तो स्थिति और भी अधिक खराब है : प्रधानमंत्री मोदी
– कर्ज माफी के नाम पर ऐसे किसानों का कर्ज माफ किया गया जिन्होंने कभी कर्ज लिया ही नहीं: पीएम मोदी
-किसानों को छह हजार रुपये की राशि दो दो हजार रुपये की तीन किस्तों में मिलेगी और पहली राशि जल्द मिलेगी-पीएम मोदी
– जब पूरा बजट आएगा तो कामगारों और किसानों की स्थिति और स्पष्ट हो जाएगा: पीएम मोदी
– पीएम मोदी, देश के इतिहास में पहली बार कामगारों और किसानों के लिए घोषणाओं का ऐलान किया गया है
– पीएम मोदी बोले, पश्चिम बंगाल में स्थिति बहुत खराब है लेकिन नया भारत ऐसे नहीं चल सकता है
– पीएम मोदी ने कहा, ठाकुर नगर की धरती से सभी महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं
– स्वामी विवेकानंद, चैतन्य महाप्रभु, महर्षि अरविंदो, रबिंद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे कर्मयोगियों और क्रांतिवीरों की इस महान भूमि को मैं सिर झुकाकर नमन करता हूं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर ठाकुरनगर में पहुंचा, थोड़ी देर में करेंगे जनसभा को संबोधित

