By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डेनमार्क ओपन में सिंधु और सायना पर होंगी नजरें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

डेनमार्क ओपन में सिंधु और सायना पर होंगी नजरें

Last updated: October 15, 2019 12:50 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

ओडेन्सी:विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाली भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार (15 अक्टूबर) से यहां शुरू हो रहे डेनमार्क ओपन में भारत की अगुआई करेंगी। उनके साथ लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल पर भी सभी की नजरें होंगी। पुरुष वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता साई प्रणीत के अलावा पारूपल्ली कश्यप, किदाम्बी श्रीकांत, समीर वर्मा और एच.एस. प्रणॉय भारत की उम्मीदों को संभालेंगे।
विश्व चैम्पियनशिप के बाद सिंधु का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है। चीन ओपन और कोरिया ओपन में वह क्रमश: पहले और दूसरे राउंड में ही बाहर हो गई थीं। डेनमार्क ओपन में वह पहले दौर में इंडोनेशिया की जॉर्जिया मारिस्का टुनजुंग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। सायना का सामना पहले मैच में जापान की सायका ताकाहाशी से होगा।
प्रणीत को वहीं चीन के लिन डैन का सामना करना होगा। कश्यप पहले दौर में थाईलैंड के सिथिकोम थामासिन से भिड़ेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में पदक अपने नाम कर चुके कश्यप इस समय शानदार फॉर्म में हैं। वह हाल ही में कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
पूर्व विजेता श्रीकांत पहले दौर में मेजबान देश के आंद्रेस एंटोनसेन का सामना करेंगे। घुटने में चोट के कारण श्रीकांत ने चीन और कोरिया ओपन में हिस्सा नहीं लिया था। चोट से उबर चुके श्रीकांत अच्छी वापसी की उम्मीद लगाए होंगे। उन्होंने एंटोनसेन को 2017 विश्व चैम्पियनशिप में मात दी थी।
डेंगू से वापसी कर रहे प्रणॉय आठवीं सीड इंडोनेशिया के सिनीसुका गिनटिंग से भिड़ेंगे।
पुरुष युगल में सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी थाईलैंड ओपन की विजेता जोड़ी कोरिया के किम जि जुंग और ली योंग डाए के सामने होगी। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ी का सामना जापानी जोड़ी मायु माटसुमोटो और वाकाना नाघारा की जोड़ी से होगा।
मिश्रित यगुल में प्रणव जैरी चोपड़ा और सिक्की जर्मनी की जोड़ी मारविन सेइडेल और लिंडा इफल्र की जोड़ी से भिड़ेगी। सत्विक और अश्विनी दूसरी सीड चीन की वांग यी ल्यू और हुआंग डोंग पिंग की जोड़ी के सामने होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पटना में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर फेंकी गई स्याही
Next Article कार्तिक ने शेयर किया ‘पति पत्नी और वो’ का पोस्टर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?