देहरादून:उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। यहां करीब पांच बजे कैंट इलाके से लगे बीरपुर में टौंस नदी पर बना लोहे का पुल गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुल के नीचे एक डंपर और कुछ और वाहनों के दबने की भी आशंका है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, आर्मी और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। 100 फ़ीट गहरी नदी में रेस्क्यू कार्य जारी है।

