By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दीनदयाल उपाध्याय पर बनने वाली फिल्म “दीनदयाल एक युगपुरुष” की शूटिंग शुरू
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

दीनदयाल उपाध्याय पर बनने वाली फिल्म “दीनदयाल एक युगपुरुष” की शूटिंग शुरू

Last updated: October 27, 2018 11:39 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के वो सितारे थे जो अपनी चमक बिखेरने से ठीक पहले इस दुनिया से कूच कर गए। उनकी मौत आज भी एक रहस्य है। उनकी लाश मुग़ल सराय स्टेशन के नजदीक पटरियों पर पायी गयी थी। अभी हाल ही में मुग़ल सराय स्टेशन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर दिया गया जो खूब चर्चा में रहा। अब दीनदयाल की मौत से पर्दा उठाने के लिए बॉलीवुड फिल्म “दीनदयाल एक युगपुरुष” बन रही है। यह फिल्म आधी उनके जीवन पे आधारित होगी और आधी उनके मौत के रहस्य को उजागर करेगी। फिल्म के लेखक धीरज मिश्र है, जो की इससे पहले कई बाओपिक बना चुके है जिनमें से जय जवान जय किसान और चापेकर ब्रदर प्रमुख है।
बतौर धीरज इस फिल्म की पटकथा गहन अध्यन के बाद तैयार की गयी है जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन से जुडी ख़ास घटनाओं के अलावां उनके मौत के भी रहस्य को दिखाया जायेगा। प्रसिद्ध कलाकार इमरान हसनी सिनियर दीनदयाल की भूमिका में है जबकि निखिल पितले युवा दीनदयाल की भूमिका निभा रहे है। दीनदयाल जी आखिरी बार अपनी मुहबोली बहन लता खन्ना के यहाँ रुके थे। लता खन्ना की भूमिका वेटरन एक्ट्रेस अनीता राज कर रही है, जो की लम्बे समय बाद रुपहले परदे पे दिखाई देंगी। रामायण में सीता की भूमिका निभा चुकी दीपिका चिखालिया पहली बार नकारात्मक किरदार निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग इलाहाबाद और उसके आस पास शुरू हो चुकी है। फिल्म को अगले वर्ष रिलीज करने की योजना है। फिल्म के निर्देशक मनोज गिरी हैं। निर्माता मणिकांत झा और रेशम साहू हैं। फिल्म में अनिल रस्तोगी दीनदयाल के मामा के भूमिका में है। फिल्म के बाकी कलाकार इस प्रकार है, अभय शुक्ला, शिप्रा रस्तोगी, अखिलेश जैन और बालेन्द्र सिंह। इस फिल्म के इकजिक्युटिव प्रोडूसर अविनाश कुमार हैं और फिल्म का निर्माण एरियस क्रिएटिव के बैनर तले हो रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 2019 लोकसभा चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा बोले, बिहार में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ
Next Article पत्थरबाजों ने जवान को मार दिया और लोग कहते हैं उन्हें आतंकी का सहयोगी ना कहा जाए : बिपिन रावत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?