नई दिल्ली:डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार 13वें दिन भी बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल के भाव में भी लगातार छठे दिन वृद्धि दर्ज की गई। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी आई है। ऑयल कंपनियों के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के भाव में 13 पैसे जबकि चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 19 पैसे और जबकि मुंबई में 20 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
अंतरार्ष्ट्रीय वायदा बाजार कच्चे तेल में नरमी आई है। हालांकि, ब्रेंट क्रूड का भाव अभी तब 62 डॉलर प्रति डॉलर से ऊपर चल रहा है और डब्ल्यूटीआई भी 53 डॉलर प्रति बैरल से उच्च भाव पर बना हुआ। कमोडिटी एक्सपोर्ट के मुताबकि कि चीन की मंदी की रिपोर्ट के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार थमने का अंदेशा है इसलिए कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई है। इस गिरावट से फिलहाल भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम है।
दिल्ली
पेट्रोल के दाम – 71.27 रुपये प्रति लीटर
डीजल के दाम – 65.90 रुपये प्रति लीटर
मुंबई
पेट्रोल के दाम – 76.90 रुपये प्रति लीटर
डीजल के दाम – 69.01 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल के दाम – 73.36 रुपये प्रति लीटर
डीजल के दाम – 67.68 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई
पेट्रोल के दाम – 73.99 रुपये प्रति लीटर
डीजल के दाम – 69.62 रुपये प्रति लीटर

