By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डब्ल्यूएचओ ने कहा- रविवार को 1.36 लाख से ज्यादा मरीज मिले, इनमें 75% मामले द.एशिया और अमेरिका से
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

डब्ल्यूएचओ ने कहा- रविवार को 1.36 लाख से ज्यादा मरीज मिले, इनमें 75% मामले द.एशिया और अमेरिका से

Last updated: June 9, 2020 7:32 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 7 हजार 213 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 61 हजार 671 हो गया है। अब तक 34 लाख 99 हजार 497 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोनम गेब्रेसियोसिस ने सोमवार को कहा कि दुनियाभर में रविवार को संक्रमण के 1.36 लाख से ज्यादा मरीज मिले हैं। यह एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। टेड्रोस ने कहा कि इन मामलों में 75% दक्षिण एशिया और अमेरिकी महाद्वीप के 10 देशों से सामने आए हैं। वहीं, पूर्वोत्तर यूरोप और मध्य एशिया के कुछ देशों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 20,22,128 1,12,954 7,69,707
ब्राजील 6,94,116 36,602 3,02,084
रूस 4,67,658 5,971 2,30,688
स्पेन 2,88,797 27,136 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,87,399 40,597 उपलब्ध नहीं
भारत 2,65,869 7,473 1,29,088
इटली 2,35,278 33,964 1,66,584
पेरू 1,96,515 5,465 86,219
जर्मनी 1,86,197 8,783 1,69,600
ईरान 1,73,832 8,351 1,36,360

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

न्यूयॉर्क सिटी: सोमवार से दोबोरा खोला जाएगा

78 दिन के लॉकडाउन के बाद अमेरिका के सबसे संक्रमित शहर न्यूयॉर्क सिटी को सोमवार से खोला जाएगा। सोमवार से कंट्रक्शन, रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग के सेक्टर को खोल दिया जाएगा। उम्मीद है अब चार लाख लोग अब काम पर जाएंगे। न्यूयॉर्क सिटी में दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 21 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

ब्रिटेन: 40 हजार से ज्यादा मौतें

ब्रिटेन में 24 घंटे में 55 लोगों की जान गई है। यह संख्या 22 मार्च के बाद सबसे कम है। यहां अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 2.87 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने सोमवार को कहा कि वृद्धाश्रम और केयर होम्स में रहने वाले और वहां काम करने वाले सभी स्टाफ का टेस्ट किया जाएगा। संक्रमण की दूसरी लहर आएगी तो इससे अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान होगा।

तंजानिया: कोरोना मुक्त घोषित

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुली ने देश को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया है। इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने भगवान को धन्यवाद दिया। 29 अप्रैल के बाद से यहां संक्रमण और मौतों के आंकड़ों की जानकारी नहीं दी जा रही थी। उस समय देश में 509 केस थे, जबकि 21 मौतें हुई थीं।पपछले हफ्ते राष्ट्रपति ने कहा था कि देश के सबसे बड़े शहर दार-ए-सलाम में अस्पताल में केवल चार लोग ही भर्ती हैं।

रूस: 8985 नए मामले मिले

रूस में एक दिन में संक्रमण के 8985 नए मामले मिले हैं और 112 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक 5971 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लाख 67 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। मॉस्को के मेयर सर्जेयी सोबयानी ने कहा कि शहर में 9 जून से लॉकडाउन खत्म कर दिया जाएगा।

अमेरिकी सीनेटर के दावों को चीन की चुनौती

अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट के दावे को चीन ने चुनौती दी है। दरअसल, रिक ने कहा था कि चीन पश्चिमी देशों द्वारा तैयार किए जा रहे कोरोना के वैक्सीन में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा था कि इसके सबूत उन्हं खुफिया तरीके से मिले हैं। इसके जवाब में चीन के विदेश मंत्री हुआ चुनयिंग ने कहा कि अमेरिकी सीनेटर के पास अगर सबूत हैं तो उन्हें इसे दुनिया के सामने पेश करना चाहिए।

सिंगापुर: नए मामलों में आधे बिना लक्षण वाले
कोरोनावायरस टास्क फोर्स के प्रमुख ने सोमवार को बताया कि देश में जितने नेए मामसे मिले हैं, उनमें आधे से ज्यादा बिना लक्षण वाले मरीज हैं। ऐसे मरीज हाल के कुछ हफ्तों से आने शुरू हुए हैं। सिंगापुर में अब तक 38 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं, जबकि 25 लोगों की जान जा चुकी है।

ब्राजील : सरकार से नाराजगी
यहां रविवार को 904 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 36 हजार से ज्यादा हो गया। इस दक्षिण अमेरिकी देश में सरकार के खिलाफ भी गुस्सा बढ़ रहा है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील सरकार ने 4 जून के बाद महामारी पर विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है। आरोप है कि सरकार देश और दुनिया से जानकारी छिपा रही है। यहां एक पूर्व जज और मीडिया ने इस मामले में सरकार का विरोध किया है।

चीन : डब्ल्यूएचओ को वक्त पर जानकारी दी
अमेरिका और कुछ दूसरे देश चीन पर संक्रमण से संबंधित जानकारी छिपाने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, चीन ने एक बार फिर इससे इनकार किया है। चीन के मुताबिक, जैसे ही कोरोनावायरस की जानकारी सामने आई, उसने डब्ल्यूएचो को इसके बारे में बता दिया था। रविवार को एक सरकारी बयान में कहा गया- वायरस का पता लगते ही चीन ने डब्ल्यूएचओ के अलावा कुछ देशों और क्षेत्रीय संगठनों को इसकी जानकारी दे दी थी। बयान में कहा गया है कि 8 जनवरी को वायरस की पुष्टि हुई। 11 जनवरी से हर रोज डब्ल्यूएचओ को इसकी जानकारी दी गई।

न्यूजीलैंड : वायरस पर काबू

न्यूजीलैंड की हेल्थ मिनिस्ट्री ने सोमवार को बताया कि देश में 22 मई के बाद संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया। बयान के मुताबिक- देश अब संक्रमण से मुक्त हो चुका है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने भी मीडिया से बातचीत की। कहा- देश में अब कोई एक्टिव केस नहीं है। हम बाकी पाबंदियां भी हटाने जा रहे हैं। यह बहुत बड़ी कामयाबी है। देश के लोगों का शुक्रिया। बता दें कि संक्रमण शुरू होते ही न्यूजीलैंड सरकार ने 75 दिन का सख्त लॉकडाउन लागू किया था। हालांकि, देश की सीमाएं अब भी नहीं खोली जाएंगी। न्यूजीलैंड में कुल 1154 मामले सामने आए थे। 22 लोगों की मौत हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक, यहां कुल 2 लाख 94 हजार 800 टेस्ट किए गए थे। यहां सोशल डिस्टेंसिंग भी खत्म की जाएगी। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक तौर पर हेल्थ मिनिस्ट्री ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमेरिकी पुलिस अफसरों और श्वेतों ने अश्वेतों के पांव धोकर संदेश दिया- इंसानियत सबसे बड़ी नस्ल
Next Article कोरोना से देश में अब तक 2.65 लाख केस;बंगाल से कटक लौटे एनडीआरएफ के 190 जवान संक्रमित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई तेरापंथी सभा की कमान डागलिया के हाथ
social
May 31, 2026
लोकतंत्र की मजबूती में निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका : राजेश कुमार
state
May 30, 2026
जब बतखों के लिए रुक गई सड़कें- संवेदनशील समाज की जीवंत तस्वीर
national
May 29, 2026
“अनुपमा तो हमेशा कॉटन की साड़ी में ही घूमती है,” ग्लैमरस अवतार पर रूपाली गांगुली का मजेदार बयान
entertainment
May 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?