सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दानिश कनेरिया ने कहा- साथियों ने मेरे हाथ-पैर काट दिए; रोजी रोटी छीन ली, अब क्या खुद को खत्म कर लूं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

दानिश कनेरिया ने कहा- साथियों ने मेरे हाथ-पैर काट दिए; रोजी रोटी छीन ली, अब क्या खुद को खत्म कर लूं

Last updated: December 28, 2019 8:52 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

हिंदू होने की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट में नाइंसाफी का शिकार हुए दानिश कनेरिया ने शनिवार शाम एक और वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा- कम से कम अब तो मेरे साथ ज्यादती बंद करें। पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर दानिश को भला-बुरा कह रहे हैं। इस बारे में कनेरिया ने कहा- कुछ लोग चैनलों पर बैठकर मेरे खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इन लोगों ने मेरे हाथ-पैर काट दिए, रोजी-रोटी छीन ली। अब वो और क्या चाहते हैं। इस खबर में हम आपको दानिश के नए वीडियो के चुनिंदा अंश बता रहे हैं।

दानिश ने कहा- मैंने सस्ती शोहरत के लिए वीडियो नहीं बनाया
दानिश अपने नए वीडियो में काफी भावुक नजर आए। दरअसल, पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर आरोप लगा रहे हैं कि कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल को हिट कराने के लिए गलत हथकंडा अपनाया। दानिश ने इस पर कहा, “दो दिन में जो प्यार और सपोर्ट फैन्स ने दिया। उसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। और जो लोग ये बात कर रहे हैं कि मैंने सस्ती शोहरत के लिए यह बात कही। तो मैं उन्हें याद दिला दूं कि मैंने कभी इस तरह की बात नहीं कही। ये राज तो खुद शोएब अख्तर ने नेशनल टीवी चैनल पर खोला। मैंने जो कुछ भी झेला, उसे कभी अपनी क्रिकेट के आगे तवज्जो नहीं दी।”

कनेरिया ने वीडियो में कहा- उंगलियों से खून आता था, फिर भी गेंदबाजी की 
कनेरिया के ताजा वीडियो को एडिट किया गया है। इसमें फ्रेम अलग-अलग नजर आ रहे हैं। वे आगे कहते हैं, “कुछ लोग टीवी चैनलों पर बैठकर बयानबाजी कर रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि भाई आप आखिर चाहते क्या हैं? आपने तो मेरे हाथ-पैर काट दिए। क्रिकेट तो दूर की बात है, चैनलों पर काम देना बंद कर दिया। जहां काम किया, उस चैनल ने भी पेमेंट नहीं किया। लोग कह रहे हैं कि मैंने 10 साल क्रिकेट खेली। मैंने यह मेहनत से किया। उंगलियों से खून आता था, तब भी गेंदबाजी की।”

‘मैंने मुल्क को नहीं बेचा’
दानिश ने मैच फिक्सिंग के आरोपों पर कहा, “यहां तो लोगों ने मैच फिक्सिंग में मुल्क को बेच दिया। मैंने ऐसा नहीं किया। मैच फिक्सिंग में सजा काटने वाले टीम में वापस आए, उनका स्वागत हुआ। मेरे रिश्तेदार अनिल दलपत ने भी पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेला। आप उनसे पूछिए, उन पर क्या गुजरी थी। मैं 10 साल से बेरोजगार हूं। परिवार है। किसी ने मेरी मदद नहीं की।” वीडियो में दानिश मैच फिक्सिंग की बात कहते हुए मोहम्मद आमिर का जिक्र करते हैं। आमिर फिक्सिंग के दोषी पाए गए तो 5 साल का बैन लगा। फिर पाकिस्तान टीम में वापस आए। अब टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को उनकी जरूरत है, लेकिन वे(आमिर) 27 साल की उम्र में संन्यास लेकर इंग्लैंड की नागरिकता लेने की कोशिश में जुटे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आचार्यश्री के आगमन से जंगल में भी हुआ मंगल
Next Article वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया नए साल का तोहफा, 1 जनवरी से एमडीआर शुल्क माफ
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?