भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद पर 10,066 वैकेंसी निकाली है। ये भर्तियां बिहार, असम, पंजाब, गुजरात, केरल और कर्नाटक राज्यों के लिए निकाली गई है। 10वीं पास उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10वीं में मैथ्स व इंग्लिश विषय अनिवार्य या इलेक्टिव विषय के तौर पर पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार ने 10वीं तक स्थानीय भाषा पढ़ी हो। उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का ज्ञान हो। उसके पास मान्यता प्राप्त कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से दो माह का बेसिक कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट हो। साइकिल चलाना आता हो। आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर, 2019 है।
आयु सीमा
18 से 40 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी वर्ग को आयु में 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
वेतन
बीपीएम – कम से कम चार घंटे के लिए न्यूनतम टीआरसीए /टीआरसीए स्लैब में लेवल 1 – 12,000/- 14,500/- रुपये
एबीपीएम/डाक सेवक – कम से कम 5 घंटे के लिए न्यूनतम टीआरसीए /टीआरसीए स्लैब में लेवल 2 – 10,000/- 12,000/- रुपये
वैकेंसी डिटेल
बिहार – 1063
गुजरात – 2510
असम- 919
कर्नाटक – 2637 पद
केरल – 2086 पद
पंजाब – 851 पद

