By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर गरमाई राजनीति, अनुपम खेर ने राहुल गांधी को दी हिदायत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर गरमाई राजनीति, अनुपम खेर ने राहुल गांधी को दी हिदायत

Last updated: December 28, 2018 3:23 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्‍ली:ट्रेलर लॉन्‍च होने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर राजनीति शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्‍म का ट्रेलर शेयर कर कांग्रेस पर हमला किया है। उधर कांग्रेस भी अब मैदान में उतर आई है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पीएल पूनिया ने इसे ध्‍यान बांटने की तरकीब बताया है।
‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की रिलीज पर चल रहे विवाद पर फिल्‍ममेकर मधुर भंडारकर ने कहा कि वह पहले भी ऐसी परिस्थिति देख चुके हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, ‘यह मेरे लिए देजा वु मोमेंट (पहले भी देखा जा चुका) हैं। पिछले साल मेरी आपातकाल पर आधारित फिल्‍म ‘इंदु सरकार’ का भी पूरे देश में विरोध हुआ था। ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ एक पुस्‍तक पर आधारित है। जब पुस्‍तक पर विवाद नहीं हुआ, तो फिल्‍म पर क्‍यों हो रहा है।’
महाराष्‍ट्र में यूथ कांग्रेस फिल्‍म का विरोध कर रहा है। ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे अनुपम खेर का कहना है कि फिल्‍म का विरोध करने का कोई मतलब नहीं है। उन्‍होंने कहा, ‘देखिए, ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का जितना विरोध होगा, उतनी ही फिल्‍म को पब्लिसिटी मिलेगी। फिल्‍म की कहानी जिस किताब पर आधारित है, वो 2014 में आई थी। तब कोई विरोध क्‍यों नहीं किया गया।’ उन्‍होंने कहा, ‘हाल ही में राहुल गांधी जी का ट्वीट पढ़ा था, जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर उन्‍होंने बोला था। इसलिए मुझे लगता है कि राहुल गांधी को अब फिल्‍म का विरोध कर रहे, लोगों को डांटना चाहिए क्‍योंकि वे गलत कर रहे हैं।’
सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर भाजपा के हैंडल से पोस्ट किए जाने के सवाल पर कहा, “क्या हम किसी फिल्म को बधाई शुभकामनाएं नहीं दे सकते अपनी इच्‍छा जाहिर नहीं कर सकते…? कांग्रेस स्वतंत्रता की पक्षकार रही है, तो अब वो उसी स्वतंत्रता पर सवाल क्यों उठा रही है…?’
कांग्रेस सांसद पीएल पूनिया ने फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के ट्रेलर को भाजपा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए जाने के सवाल पर कहा, ‘यह भारतीय जनता पार्टी का खेल है। भाजपा जानती हैं कि उनके कार्यकाल के पांच साल खत्म होने को हैं और जनता को दिखाने के लिए उनके पास कुछ नहीं है, इसलिए वे ध्यान बंटाने के लिए ऐसी तरकीब अपना रहे हैं। लेकिन कुछ हल होने वाला नहीं है।’
भाजपा ने ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर ट्वीट कर लिखा, ‘इस फिल्‍म की कहानी बताती है कि कैसे एक परिवार ने दस सालों तक देश को बंधक बनाकर रखा था। क्या डॉक्‍टर मनमोहन सिंह सिर्फ इसलिए तब तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे, जब तक उनका राजनीतिक उतराधिकारी तैयार न हो जाए? देखें इनसाइडर्स अकाउंट पर आधारित द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर, जो 11 जनवरी को रिलीज हो रही है।’
इधर, कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने केक काटा। यहां जब मनमोहन सिंह से ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के ट्रेलर पर टिप्‍पणी मांगी गई, तब उन्‍होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। एक बार फिर मौन रहकर उन्‍होंने बहुत कुछ कह दिया। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्‍म की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दीनदयाल उपध्याय पर बनी फिल्म का पहला लुक ज़ारी
Next Article जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से तैयार : राजनाथ सिंह

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?