मुंगेर:गुरुवार को बिहार के मुंगेर सदर प्रखंड के चरवाहा मैदान में तेजस्वी यादव के चुनावी सभा संपन्न होते ही मंच पूरी तरह धराशायी हो गया। जिस समय मंच गिरा उस समय मंचासीन नेता मंच से नीचे उतर रहे थे। हालांकि मंच गिरने के बाद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटे लगने की बातें सामने आ रही है। जरूरत से ज्यादा कार्यकर्ताओं के चढ़ने के कारण मंच धराशाही हो गया।
सबसे अहम बात तो यह है कि मंच पर तेजस्वी यादव के अलावा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, मुंगेर की महगठबंधन प्रत्याशी नीलम देवी समेत दर्जनों नेता मंच से नीचे उतर रहे थे। लेकिन इन नेताओं में किसी को चोट नहीं आई। मंच गिरने के दौरान मैदान में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया, लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया। इस घटना की चर्चा हर तरफ है।

