नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। आयोग के मुताबिक, गंभीर ने इजाजत लिए बगैर गुरुवार को जंगपुरा इलाके में रैली की थी। लोकसभा चुनाव में गंभीर का मुकाबला आप प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से है। आप का आरोप है कि गंभीर का नाम दिल्ली की दो जगहों पर वोटर लिस्ट में दर्ज है।
दूसरी ओर, यूपी के रामपुर से सपा प्रत्याशी आजम खान के खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ। आचार संहिता लागू होने के बाद उन पर यह 11वां मामला है। 25 अप्रैल को आजम खान ने कहा था कि एक वर्ग विशेष के लोगों के साथ अधिकारियों ने ज्यादती की और वोट नहीं पड़ने दिए।
चुनाव आयोग ने बिना इजाजत रैली करने पर गंभीर के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया

