महेश प्रताप, टिनिच ( बस्ती – उ.प्र.)। ड्रोन और चोरों की फर्जी अफवाह से गांव, मोहल्ला में कस्बे में दहशत है, जिसके कारण गांव कस्बों में लोग डर के साय में राते बिता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना गौर परमाशंकर यादव प्रभारी चौकी टिनिच हरि राय , कांस्टेबल अखिलेश मौर्य, कांस्टेबल सौरभ, के द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी गौर परमाशंकर यादव हिदायत दी है कि यदि कोई संदेश में पकड़ा जाए तो सबसे पहले प्रशासन को अवगत कराए। आला अधिकारियों द्वारा गांव में बैठक कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। यह चौपाल अजंगैआ जंगल (बांगलवा चौराहा) पर किया गया।लगभग दर्जनों गांवों के लोगों के साथ एक बैठक की और सख्त हिदायत दी ।
यह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी के नेतृत्व में किया गया । प्रभारी निरीक्षक गौर यह आश्वासन दिलाया कि प्रशासन की तरफ से रात्रि गस्त बढ़ा दिया गया है और आप भी प्रशासन की सहयोग करें। अगर कोई भी व्यक्ति ड्रोन या चोरों की फर्जी अफवाह वा कोई संदिग्ध व्यक्ति गांव में पाया जाता है, तो इसके साथ मारपीट आदि की घटना न करें। इसकी सूचना डायल 112 अथवा गौर थाने पर दें। इसके अलावा भी कोई व्यक्ति गांव में चोरी ड्रोन आदि की गलत सूचना देता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। —
चोरों की अफवाह पर पुलिस गांव-गांव पहुंच कर लगा रही है चौपाल

