By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चिंताजनक खुलासा: 6% रोगियों में ही दिखते हैं कोरोना लक्षण, 94 फीसदी मामलों की अभी भी पहचान नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

चिंताजनक खुलासा: 6% रोगियों में ही दिखते हैं कोरोना लक्षण, 94 फीसदी मामलों की अभी भी पहचान नहीं

Last updated: April 10, 2020 8:12 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:दुनियाभर में कोरोना रोगियों की संख्या 15 लाख पार हो चुकी है। लेकिन नए अध्ययन इशारा कर रहे हैं कि अब तक केवल छह फीसदी रोगियों की ही पहचान हुई है और 94 फीसदी मरीज चिकित्सा तंत्र से दूर हैं। भारत के संदर्भ में शोध के नतीजे और भी चिंताजनक हैं। क्योंकि देश में अब तक महज 1.68 फीसदी मरीजों की ही पहचान होने की बात इसमें कही गई है।

यह अध्ययन जर्मनी के गोइत्तेजेन विवि डवलपमेंट इकोनोमिक्स विभाग ने किया। इसे लांसेट इंफेक्सियस डिजीज ने प्रकाशित किया है। इसमें कोरोना से प्रभावित 40 देशों में मरीजों के आंकड़ों के आधार पर 31 मार्च तक की स्थिति के अनुसार दुनिया के संभावित मरीजों का आकलन किया है। अध्ययन बताता है कि एकमात्र देश दक्षिण कोरिया है जो 49.47 फीसदी मरीजों की पहचान करने में सफल रहा है। इसी कारण वह बीमारी को काबू करने में कामयाब रहा।

शोध के अुनसार, 31 मार्च तक भारत में कुल रोगियों की संख्या 1397 थी। जबकि इस अवधि तक देश में अनुमानित रोगियों की संख्या 83250 पहुंच चुकी थी, लेकिन जांच सीमित होने से महज 1.68 फीसदी मरीजों की ही पहचान हो सकी। जबकि इस अवधि में दक्षिण कोरिया सर्वाधिक 49.47 फीसदी मरीजों की पहचान करने में सफल रहा है।

अध्ययन दावा करता है कि 31 मार्च तक दुनिया में संक्रमितों की संख्या करोड़ों में पहुंच चुकी थी। जबकि जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वास्तविक मरीज दस लाख थे। दक्षिण कोरिया के बाद मरीजों की बेहतर पहचान नार्वे में 37.76 फीसदी तथा जर्मनी में 15.58 फीसदी हुई। इसके चलते इन देशों में मृत्यु दर कम रही है।

इसके विपरीत इटली में मृत्यु दर बेहद ऊंची है लेकिन वहां 3.5 फीसदी मरीजों का ही सरकार पता लगा पाई। जबकि स्पेन में 1.7, अमेरिका में 1.6, फ्रांस में 2.62, ईरान में 2.40 तथा ब्रिटेन में 1.2 फीसदी मरीजों की ही जांच हो पाई। अध्ययन में दावा किया गया है कि यदि इन देशों में समय रहते मरीजों की पहचान हो पाती तो मृत्यु दर कम रहती।

भारत में पहले संक्रमित देशों से आए लोगों और उनके संपर्क में आए लोगों की ही जांच हो रही थी। वहीं रैपिड टेस्ट के जरिए संक्रमित क्षेत्र में इनफ्लुएंजा जैसे लक्षणों वाले सभी मरीजों का टेस्ट होगा। वहीं, शोध टीम के प्रमुख प्रोफेसर सबेस्टिन वोल्मर ने कहा कि बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन के प्रयास कारगर होंगे लेकिन उन्हें संक्रमित हो चुके मरीजों की पहचान भी सुनिश्चित करनी होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन भेजने पर इजरायल के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी का किया शुक्रिया
Next Article विश्व की पहली होम मैराथन में भाग लेंगे 62 देशों के 749 धावक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?