By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: छत्तीसगढ़ की चुनावी जंग में हावी रहेगा जोगी-माया फैक्टर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

छत्तीसगढ़ की चुनावी जंग में हावी रहेगा जोगी-माया फैक्टर

Last updated: November 16, 2018 9:02 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

रायपुर:छत्तीसगढ़ की चुनावी जंग आमतौर पर दो ध्रुवों के बीच ही होती है, लेकिन इस बार अजीत जोगी और बीएसपी के गठबंधन ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में 39 सीटें अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर जोगी और बीएसपी फैक्टर का खासा असर देखने को मिल सकता है और यह चुनाव में निर्णायक साबित हो सकता है। दिसंबर में रायपुर की सत्ता किसके हाथ लगेगी, इसका फैसला इन सीटों पर जोगी-बीएसपी के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा। ऐसे में यदि कांग्रेस और बीजेपी को अपनी-अपनी सीटों पर झटका लगता है तो फिर अजीत-माया किंगमेकर बन सकते हैं।
इस बीच अजीत जोगी और मायावती की जुगलबंदी को लेकर इस बात के कयास जोरों पर है कि आखिर इससे किसे ज्यादा नुकसान होगा, बीजेपी या फिर कांग्रेस को। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इस अजीत जोगी और बीएसपी को एक-दूसरे की बी टीम करार दे रहे हैं। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि जोगी-बीएसपी के एक होने से उसे बहुत फर्क नहीं होगा बल्कि बीजेपी को ही झटका लगने वाला है। कांग्रेस की मानें तो 10 एससी सीटों में से 9 पर बीजेपी का कब्जा है और इस बार पार्टी को यहां झटका लग सकता है।
इसकी वजह यह है कि इन सीटों पर सतनामी वोटर्स की अच्छी खासी संख्या है, जिनमें अजीत जोगी की भी पैठ मानी जाती है। दूसरी तरफ बीजेपी का अपना गणित कहता है कि तीसरे मोर्चे का असर उन 29 एसटी सीटों पर ज्यादा देखने को मिलेगा, जिनमें से 18 कांग्रेस के पास हैं। इनमें से 9 सीटें ऐसी हैं, जहां माओवादियों का अच्छा-खासा प्रभाव है और यहां पहले राउंड में वोटिंग है।
बुधवार को जोगी की सीट मरवाही में प्रचार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था, ‘कांग्रेस छोड़ने के बाद हमारे मित्र ने बीजेपी जॉइन क्यों नहीं की और बेवजह तीसरा मोर्चा बना लिया?’ इसके बाद गुरुवार को उन्होंने कहा कि जोगी की पार्टी कांग्रेस की बी-टीम है और उनके कार्यकाल में यहां आतंक का राज था। हालांकि जोगी अब तक यही कहते रहे हैं कि वह किसी के भी मित्र नहीं हैं।
पहले के चुनावों में पहले चरण में वोटिंग वाली माओवाद प्रभावित 18 सीटें सत्ता की कुंजी मानी जाती थीं, लेकिन 2013 के चुनाव में कांग्रेस 12 सीटें जीतने के बाद भी सत्ता तक नहीं पहुंच सकी। बीजेपी ने 10 में से 9 एससी सीटें और दूसरे फेस में 17 में से 8 एसटी सीटें जीतकर सत्ता की राह तय की। लेकिन, इस चुनाव में अजीत जोगी-बीएसपी का गठबंधन पुराने सभी समीकरणों को पलट सकता है।
एससी-एसटी वोटों के अलावा ओबीसी समाज का वोट भी छत्तीसगढ़ की चुनावी दिशा तय करेगा। सूबे के ओबीसी वोटों में सबसे बड़ा हिस्सा साहू समाज का है, जो आमतौर पर बीजेपी के पाले में रहता है। कुल 45 फीसदी ओबीसी आबादी में साहू अकेले 22 पर्सेंट हैं। बीजेपी ने कांग्रेस की तुलना में अधिक साहू उम्मीदवारों पर दांव लगाया है, ऐसे में इस बार भी साहू समाज के भगवा दल के साथ जाने की उम्मीद है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 1 दिसंबर से मरम्मत के लिए सायन पुल बंद
Next Article राजनीति पर करारी चोट करती है ‘मोहल्ला अस्सी’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?