By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल : बीजेपी-कांग्रेस को बहुमत नहीं, अजीत जोगी बनेंगे किंगमेकर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल : बीजेपी-कांग्रेस को बहुमत नहीं, अजीत जोगी बनेंगे किंगमेकर

Last updated: December 8, 2018 7:29 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:राजस्थान और तेलंगाना में वोटिंग संपन्न होने के साथ ही 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है। वोटिंग समाप्त होने के बाद इन राज्यों से जुड़े एग्जिट पोल भी सामने आने लग गए हैं।  छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव का एग्जिट पोल (CG Election Exit Poll) आ चुका है। चार एग्जिट पोल में बीजेपी-कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जेसीसी) के मुखिया अजीत जोगी किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। जोगी की पार्टी जेसीसी ने बसपा से साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। सभी एग्जिट पोल में जेसीसी-बीएसपी गठबंधन को 5 से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। हालांकि एक्सिस-इंडिया टुडे कांग्रेस को और एबीपी-सीएसडीएस बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया है।

गौरतलब है कि 20 सितंबर को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने अजीत जोगी की पार्टी जेसीसी से गठबंधन किया था। बीएसपी ने 35 सीट जबकि जेसीसी ने 55 सीटों पर चुनाव लड़ा।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण (12 नवंबर) में 76.39 फीसदी मतदाताओं ने और दूसरे चरण (20 नवंबर) में 76.34 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला है। दोनों चरणों में सबसे अधिक 88.99 फीसदी मतदान धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में 47.35 फीसदी हुआ। राज्य में 90 विधानसभा सीटों में से 38 विधानसभा सीटों पर 80 फीसदी से ज्यादा पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं 24 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया है।

पिछली बार से एक फीसदी कम मतदान
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार के चुनाव में पिछली बार की तुलना में लगभग एक फीसदी कम मतदान हुआ है। वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान 77.40 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

सभी मतपेटियां स्ट्रांग रूम में सील
अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान दल सकुशल पहुंच चुके हैं। सभी के द्वारा अपने संग्रहण केंद्रों में निर्वाचन सामग्री जमा की जा चुकी है। मतदान में प्रयुक्त मशीनें स्ट्रांग रूम में राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की उपस्थिति में सील की जा चुकी हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

स्ट्रांग रूम परिसर में लैपटॉप लेकर घुसे तीन युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में स्ट्रांग रूम परिसर में लैपटॉप लेकर प्रवेश करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो सुरक्षा कर्मियों को निलंबित किया गया है। बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिला मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम परिसर में लैपटॉप लेकर प्रवेश करने के मामले में पुलिस ने उमापति तिवारी, विजय मरकाम और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हमास की निंदा के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र में मतदान से भारत ने बनाई दूरी
Next Article बेड पर पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए करंट के झटके, जिंदा बची तो गला घोंट कर दी हत्या

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘द लल्ला एंथम’ में फिर गूंजा सूबेदार का संदेश, शिखर धवन ने अनिल कपूर से मिलाया हाथ
entertainment
February 18, 2026
एस के जी एंटरटेनमेंट और बेंचमार्क स्टोरीटेलर्स की अगली भव्य फ़ीचर फ़िल्म में अनूपमा परमेश्वरन
entertainment
February 18, 2026
तेरापंथ महिला मंडल टी दासरहल्ली द्वारा हमसफर कार्यशाला का आयोजन
social
February 18, 2026
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का दबदबा, फिल्म को हुए 75 दिन पूरे
entertainment
February 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?