By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चहल की आईसीसी को ‘सुझाव’, छक्का मारने के बाद खुद गेंद लाएं बल्लेबाज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

चहल की आईसीसी को ‘सुझाव’, छक्का मारने के बाद खुद गेंद लाएं बल्लेबाज

Last updated: April 29, 2020 12:59 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) कोरोना वायरस के चलते गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने की सोच रही है। कोरोना संक्रमण के फैलने में लार या थूक वाहक का काम करता है। यही वजह है कि आईसीसी गेंद को चमकाने के लिए किसी अन्य पदार्थ पर विचार कर रही है। आईसीसी के इस विचार से क्रिकेट जगत दो धड़ों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। कुछ इसे सही बता रहे हैं तो कुछ गलत। इन सबके बीच भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी एक अलग ही राय दी है। हालांकि, उन्होंने यह आइडिया हमेशा की तरह अपने मजाकिया अंदाज में दिया है।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने लार से गेंद चमकाने की इस बहस को एक कदम आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि गेंद लार से न चमकाने से सीधे-सीधे बल्लेबाजों को फायदा होगा। लार से आमतौर पर टेस्ट में गेंद चमकाई जाती है। इससे गेंद को स्विंग करने में मदद मिलती है। टेस्ट क्रिकेट में यह अहम फैक्टर होता है। इस पर चहल ने मजाक में आईसीसी को एक नया नियम बनाने के लिए कहा है।

भारतीय स्पिनर ने स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत में कहा कि अगर ऐसा होता है तो फिर बल्लेबाज को गेंद पर छक्का मारने के बाद उस गेंद को खुद ही तलाश करके लाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘इससे अंततः बल्लेबाजों को ही फायदा पहुंचेगा। इसलिए आईसीसी को नया नियम बनाना चाहिए कि यदि बल्लेबाज छक्का लगाता है तो उसे गेंद खुद ही तलाश करके लानी पड़ेगी।”

बता दें कि युजवेंद्र चहल 2020 के आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलने को तैयार थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते आईपीएल अनिश्चिचतकाल के लिए स्थगित हो गया है। इस महामारी के चलते पूरी दुनिया में तीस लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसके नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 31 हजार पार कर गई है। पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 1358 नए मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक 70 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार (29 अप्रैल) को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 31332 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 1007 पहुंच गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नेताओं की परीक्षा ले रहा कोरोना
Next Article अलग ही लेवल पर बैटिंग करते हैं स्मिथ:बेन स्टोक्स

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?