By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चहल भी इंसान हैें, रोबॉट नहीं: मुरलीधरन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

चहल भी इंसान हैें, रोबॉट नहीं: मुरलीधरन

Last updated: March 12, 2019 4:02 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में खराब प्रदर्शन के बाद निशाने पर आए गेंदबाद युजवेंद्र चहल के समर्थन में पूर्व श्री लंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन आगे आए हैं। मुरलीधरन ने चहल को चैंपियन बताते हुए कहा है कि वह भी इंसान हैें, रोबॉट नहीं।
मुरलीधरन ने चहल का बचाव करते हुए कहा, ‘आप एक खिलाड़ी से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह जब भी मैच खेलेगा, 5 विकेट लेगा। वह चैंपियन गेंदबाज हैं और बीते दो सालों से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि उनके पास विविधता है और वह विपक्षी बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं। यह सिर्फ एक मैच में उनके विफल होने की बात है। विश्वास कीजिए, वह रोबॉट नहीं हैं। आप एक खिलाड़ी से हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर उस पर दबाव नहीं डाल सकते।’
भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को मोहाली में खेले गए चौथे मैच में मार पड़ी थी। चहल ने 10 ओवरों में 80 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इस मैच के बाद कई क्रिकेट पंडितों ने चहल की आलोचना की थी। वहीं भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर ईरापल्ली प्रसन्ना ने भी मुरलीधरन की बात को दोहराया है और कहा है कि एक मैच कुछ बदल नहीं देता। प्रसन्ना ने कहा, ‘उन्होंने कितने मैच खेले हैं? लगभग 50 (41)? क्या आप मुझसे कह रहे हैं कि उन्होंने अपने देश के लिए इतने वनडे ऐसे ही खेल लिए? हमें उनके साथ धैर्य रखना होगा। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी बीते वर्षों में लेग स्पिन के अच्छे बल्लेबाज बन गए हैं।’
उन्होंने चहल की तारीफ करते हुए कहा, ‘चहल के पास योग्यता है और उन्होंने इस बात को साबित भी किया है।’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में कंगारू गेंदबाज एडम जाम्पा के प्रदर्शन की चहल से तुलना करने पर प्रसन्ना ने कहा, ‘जाम्पा ने विकेट ले लिए, सिर्फ इसलिए चहल पर सवाल उठे? मुझे नहीं लगता कि यह सही है क्योंकि उन्होंने इस सीरीज में सिर्फ एक मैच खेला है।’ गौरतलब है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन ने कुलदीप जाधव को युजवेंद्र चहल की तुलना में बेहतर गेंदबाज बताया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी का होली चातुर्मास घाटकोपर में
Next Article दो विश्व कप को लेकर कोई दबाव नहीं : दीपा कमार्कर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026
तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 
social
April 25, 2026
छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करना भाजपा-आरएसएस की राष्ट्रीय नीति: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
April 25, 2026
‘स्वयंभू’ के ग्रैंड सेट्स को लेकर डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी ने किया बड़ा खुलासा
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?