सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चेतावनी : ‘अगर नहीं संभले तो गोवा का भी हो जाएगा केरल जैसा हाल’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

चेतावनी : ‘अगर नहीं संभले तो गोवा का भी हो जाएगा केरल जैसा हाल’

Last updated: August 19, 2018 7:54 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

पणजी, एजेंसी। मशहूर पर्यावरणविद माधव गाडगिल ने चेतावनी दी है कि अगर गोवा ने पर्यावरण के मोर्चे पर ऐहतियात नहीं बरती तो उसका भी हश्र बाढ़ से तबाह हुए केरल जैसा हो सकता है। गाडगिल ने कहा कि कुछ अन्य राज्यों की तरह गोवा में भी ऐसी गतिविधियां हो रही हैं जिसकी मंशा केवल असीमित मुनाफा कमाना है। गाडगिल कुछ साल पहले बहस का विषय बनी पश्चिमी घाट संबंधी रिपोर्ट लिखने वाली समिति के अगुवा रहे हैं।
उन्होंने केरल की विनाशकारी बाढ़ पर कहा, निश्चित ही सभी तरह की समस्याएं पश्चिमी घाट के पर्यावरण मोर्चे पर जमीनी स्तर पर सामने आएंगी। वैसे तो गोवा में पश्चिमी घाट केरल जैसा बहुत ऊंचा नहीं है, लेकिन मैं पक्का हूं कि गोवा भी ऐसी समस्याओं का सामना करेगा। गाडगिल ने कहा कि कोई भी पर्यावरण संबंधी ऐहतियात नहीं बरतने की वजह पूर्णत: मुनाफा केंद्रित है। उन्होंने कहा, आपने गोवा में भी देखा है। केंद्र सरकार की ओर से गठित न्यायमूर्ति एमबी शाह आयोग ने अवैध खनन से 35000 करोड़ रुपये के अवैध मुनाफे का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण नियमों को लागू कराने में शिथिल रही।
केरल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 357 हुई
केरल में बाढ़ ने सबकुछ तहस नहस कर दिया है। राज्य में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 357 तक पहुंच गई है। 7 लाख से ज्यादा संख्या में लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। आज रविवार को केरल में लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। राज्य से रेल अलर्ट हटा दिया गया है। इसके बावजूद भी राज्या में तेज बारिश के बीच बचाव कार्य जारी है। राज्य के 11 जिलों में ऑरेंज और दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताते चलें कि ऑरेंज अलर्ट तेज बारिश की संभावना के चलते व येलो अलर्ट बारिश के अनुमान के तहत जारी किया जाता है। केरल में बाढ़ से आई भीषण तबाही के बीच देश के कई राज्यों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। कल शनिवार को केरल के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्काल 500 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अनीता भाभी के घर पहुंचा फैन, मिलने से मना करने पर दी ये धमकी
Next Article घाटकोपर में जैन विद्या कार्यशाला परीक्षा सम्पन्न

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे, हर घर धुरंधर! रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर प्रीमियर
entertainment Mumbai / Maharshtra
October 23, 2026
अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026
बर्थडे स्पेशल: प्रभास पर बड़ी फिल्मों का दांव क्यों लगाते हैं फिल्ममेकर्स? 
entertainment
October 23, 2026
अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार बनने की संभावना नहीं: अमित शाह
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?