चेन्नई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में समणी जिनप्रज्ञा जी के सान्निध्य मे “Connection with Authentic Happiness” वास्तविक खुशियां अपनाएं जीवन बगिया सरसाएं कार्यशाला का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती शोभा चोरडिया ने नमस्कार महामंत्र से किया तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का सुंदर संगान करके वातावरण को संगीतमय बना दिया। अध्यक्षा श्रीमती कमला जी गेलडा ने आगन्तुक का स्वागत किया।
प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षक श्री हरिश जी भंडारीः 1-प्रायोगिक प्रशिक्षण – खुशियां बांटे-तनाव छांटे 2-अर्हम की ध्वनि 3- तनाव मुक्ती के प्रयोग व मंगल भावनाएं 4- हास्य के प्रयोग (laughing Therepy आदि प्रयोग करवाये और बहनों को सीखने और रोजाना करने की प्रेरणा दी।
समणी जिनप्रज्ञा जी ने मुख्य विषय ‘ पारस्परिक सामंजस्य खुशहाल जीवन का रहस्य प्रसन्न मन, स्वस्थ तन, न करे तुलनात्मक चिंतन’ आदि विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए फरमाया यदी परिवार में compromise करना हर बहन सिख जाए तो हर परिवार खुशहाल बन सकता है क्योंकि पांचों अंगुलियां एक समान नहीं होती इसलिए हर एक का स्वभाव परिवार में अलग होता है हमे छोटी – छोटी खुशियों को ढुंढना चाहिए। परिवार की शोभा तभी बढती है जब अच्छी understanding हो एक – दूसरे सदस्यों के साथ तो स्वत: परिवार में हमेशा खुशियां रहेगी, गम का नामोनिशान ना रहेगा। प्रेम, विश्वास और शान्ति जब यह तीनों परिवार में होगा तो हमारा जीवन खुशहाल बन जायेगा। तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री श्रीमती शान्ति दुधोडिया ने नारीलोक के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और संविधान का वाचन किया।
‘छोटी – छोटी खुशियों के स्वर्णिम पल’ विषय पर बहनों ने बहुत ही सुंदर विचारों की प्रस्तुति दी। निर्णायक की भूमिका श्रीमती कमला जी दुगड एंव श्रीमती वंदना खटेड ने निभाई। सर्वश्रेष्ठ विचार की विजेता श्रीमती शोभा चोरडिया रही। महिला मंडल से सभी बहनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री श्रीमती शान्ति दुधोडिया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहमंत्री अलका खटेड ने दिया। यह जानकारी चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री शान्ति दुधोडिया ने दी।
चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल द्वारा वास्तविक खुशियां अपनाएं जीवन बगिया सरसाएं कार्यशाला का आयोजन

