चेंबूर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर (मुम्बई )द्वारा “संगठन यात्रा”का आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही- राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता जी डागा, राष्ट्रीय महामंत्री नीतु जी ओस्तवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तरुणा जी बोहरा, महाराष्ट्र प्रभारी निर्मला जी चंडालिया, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जूली जी मेहता शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ।
चेंबूर महिला मंडल की अध्यक्षा मनीषा जी कोठारी ने उत्साहपूर्वक स्वागत वक्तव्य देते हुए सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया।
मुमुक्षु प्रीत कोठारी ने अपने भावों को आत्मीयता से प्रस्तुत करते हुए सभी को भावविभोर किया।
सरिता जी डागा ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में संगठनात्मक सशक्तिकरण की बात कही एवं महिला मंडल की भूमिका पर प्रकाश डाला।
महामंत्री नीतू जी ओस्तवाल ने चेंबूर महिला मंडल में संघ की योजनाओं की जानकारी दी व संगठनात्मक कार्यों हेतु प्रेरित किया।
कोषाध्यक्ष तरुणा जी बोहरा ने भी अपने विचार साझा किए और चेंबूर महिला मंडल की सक्रियता एवं समर्पण की सराहना की।
संचालन जयश्री जी वडाला ने अत्यंत सहज और प्रभावशाली ढंग से किया।
कन्यामंडल की तीन कन्याओं द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें उन्होंने सरिता जी, नीतू जी और तरुणा जी के व्यक्तित्व को दर्शाती हुई तीनों के समान साड़ी पहनकर उनके जीवन व कार्यशैली को रोचक व आदरपूर्वक प्रस्तुत किया – यह प्रस्तुति सभी के लिए सराहनीय और अनूठी रही।
ABTMM के स्वागत में पिंकी सामर ने सुंदर रंगोली बना कर अभिनंदन किया। आभार मंत्री बेला जी डांगी ने किया । कार्यक्रम में चेंबूर महिला मंडल की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिसने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। रिपोर्ट :- दीपक राठौड़
चेंबूर ( मुम्बई ) में “संगठन यात्रा”- सरिता जी डागा की अध्यक्षता में आयोजन

