मुम्बई। चेंबूर महिला मंडल द्वारा राखी व स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र व सरस्वती वंदना के साथ के साथ संचालन श्रीमत तारा जी आच्छा व भावना जी बड़ाला ने किया।
15 अगस्त व राखी पर प्रतियोगिता में देशभक्ति पर कवि सम्मेलन और राखी पर थाली डेकोरेशन का आयोजन किया गया, देशभक्ति कविता से पूरा समा कविमय बन गया।
जज की भूमिका श्रीमती कांता जी बडाला और कांति जी सुराणा ने निभाई प्रस्तुतीकरण आत्मविश्वास कविता के चयन के माध्यम से नामांकन कर रिजल्ट निकाला। प्रथम जूली परमार, द्वितीय मोना धाकड़ व तृतीय नैना कोठारी व साधना धाकड़ रहे।
थाली डेकोरेशन में जज की भूमिका श्रीमती निर्मला जी बडाला व निर्मला जी बाफना ने निभाई जिसमें प्रथम भावना बडाला द्वितीय पिंकी सामर और तृतीय सरला जैन रहे ।
जैन संस्कार विधि से जन्मदिन मनाया गया, जिन बहनों का जन्मदिन जुलाई व अगस्त महीने में आता है उनका जन्मदिन पूरे विधि-विधान से जैन संस्कार विधि से मनाया गया तथा 1 वर्ष तक किसी चीज का त्याग करवाया सभी को गिफ्ट दिए गए ,18 बहनों का जन्मदिन मनाया, जन्मदिन में गिफ्ट गिफ्ट के प्रायोजक श्रीमती निर्मला जी प्रवीण जी बाफना रहे उनके द्वारा गिफ्ट का अनावरण किया गया और साथ ही संयोजिका वनीता जी बाफना ने 500 रुपये कोषाध्यक्ष वनीता जी चंडालिया ने ₹500 की राशि अनुदान स्वरूप महिला मंडल को भेंट की।
सह संयोजिका लीना सिंघवी ने नारी लोक वाचन किया,व आगामी कार्यक्रम की सूचना दी व कार्यक्रम में पधारी बहनो का आभार ज्ञापन किया।
वॉइस ऑफ द सुपर स्टार के तृतीय विजेता रहे चेंबूर ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी अनिक अच्छा की सुंदर प्रस्तुति रही, भिक्षु स्वामी व देशभक्ति के गीतों पर चेंबूर महिला मंडल द्वारा उनका सम्मान किया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती जयश्री जी बडाला मुम्बई महिला मंडल से विशेष आमंत्रित सदस्य क्रान्तिजी सुराना मुम्बईमहिला मंडल से विशेष सहयोगी अंजु जी कोठारी कार्यकारिणी टीम के कांता जी बड़ाला की गरिमामय उपस्तिथि रही।
56 बहनो ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई देशभक्ति गीतों व राष्ट्र्गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
चेम्बूर महिला मंडल ने किया स्वतंत्रता दिवस और राखी का आयोजन

