By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चीन और बांग्लादेश की सीमा के पास बन रहा सड़कों का जाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

चीन और बांग्लादेश की सीमा के पास बन रहा सड़कों का जाल

Last updated: September 22, 2018 11:15 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:केंद्र सरकार डेढ़ लाख करोड़ की लागत से पूर्वोत्तर राज्यों में राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछा रही है। सरकार का ध्यान सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण व संवेदनशील चीन और बांग्लादेश सीमा पर मजबूत रोड नेटवर्क खड़ा करने पर है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आगामी 24-25 सितंबर को शिलांग में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस मौके पर सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्री व संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे हैं।
सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों व उनकी सीमाओं पर डेढ़ लाख करोड़ की लागत से रोड नेटवर्क का जाल फैलाने का कार्य प्रगित पर है। इसके तहत 10,000 किलोमीटर से अधिक लंबे दो लेन व चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जा रहे हैं। सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग व ढांचागत विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) नामक नए सरकारी उपक्रम का गठन पहले ही कर चुकी है।
इन राज्यों में निवेश 
अधिकारी ने बताया कि डेढ़ लाख करोड़ में चीन सीमा और बांग्लादेश सीमा से सटे असम में 48,221 करोड़,  सिक्कम में 17,000 करोड़ और अरुणाचल प्रदेश में 10,000 करोड़ रुपये निवेश किए जा रहे हैं। मिजोरम में 12,000 करोड़, मणिपुर में 22,000 करोड़, त्रिपुरा में 8,000 करोड़, नागालैंड में 20,000 करोड़ और मेघायल में 8,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
अड़चनें दूर करने जाएंगे गडकरी
सूत्रों ने बताया कि नितिन गडकरी चालू परियोजनाओं को गति देने के लिए दो दिन शिलांग में समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री, एनएचआईडीसीएल, एनएचएआई, मंत्रालय के अधिकारी शिरकत करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से राजमार्ग निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण, वन एवं पर्यावरण मंजूरी, जनसुविधाएं स्थानांतरण जैसी अड़चनों को दूर करना है। विदित हो कि गडकरी आगामी आम चुनाव के मुद्देनजर मार्च, 2019 तक अधिक से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को पूरा करना चाहते हैं, जिससे इसका फायदा चुनाव में उठाया जा सके।
समय बचेगा 
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने दो दिवसीय दौरे में मेघायल में 102 किलोमीटर लंबे जोवाय-रतचेरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच संख्या-6) को राष्ट्र को समपर्ति करेंगे। राजमार्ग के निर्माण पर 683 करोड़ रुपये लागत आई है। इसके बनने से जोवाय से रतचेरा की दूरी चार घंट से घटकर दो घंटे 50 मिनट रह जाएगी।
अंडमान में निर्माण 
सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय अंडमान निकोबार में 10,000 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्गों को विकसित कर रहा है। देशभर में 61,164 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया जा रहा है। 1837 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर मंत्रालय 6,45,199 लाख करोड़ का निवेश कर रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बीमे के प्रीमियम की अधूरी जमा राशि पर भी पूरा मुआवजा देना पडे़गा – कोर्ट
Next Article दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस के घर से लूटे तीन करोड़ के जेवर बरामद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?