उधना। तेरापंथ महिला मंडल उधना द्वारा 22 जुलाई दोपहर 2 :00 बजे आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री सरस्वती जी आदि ठाणा -7 के सानिध्य में क्षेत्रीय महिला सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय था- “चातुर्मास के अनमोल क्षण करें आध्यात्मिक आरोहण” कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से साध्वी श्री जी द्वारा किया गया। मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों द्वारा तत्पश्चात उधना महिला मंडल की अध्यक्षा श्री मति श्रेया जी बाफ़ना ने स्वागत वक्तव्य दिया शासन श्री साध्वी श्री सरस्वती जी का मंगल उद्बोधन साध्वी श्री जी ने फरमाया बहने हमारी धर्म संघ की उल्लास है, विकास है, महिला ही धर्म संघ की पहली सीढी है। त्याग, तपस्या व स्वाध्याय में रुचि बनाए रखें।
साध्वी श्री संवेग प्रभा जी ने फ़रमाया कि जिस तरह 12 महीने में 4 महीने खेती के लिए उपयोगी है उसी तरह हमारे आध्यात्मिक आरोहण के लिए यह चातुर्मास 4 महीने हमारी आत्म कल्याण की खेती के लिए खास है। अपने लक्ष्य को बनाए रखें और लक्ष्य के अनुरूप गति भी बढ़ाएं। साध्वी श्री तरुण प्रभा जी, साध्वी श्री हेमलता जी, साध्वी श्री मृदुला कुमारी जी द्वारा प्रासंगिक प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के दूसरे चरण में भेस्तान की बहनो द्वारा मंगलाचरण किया गया। कुछ सामाजिक विषयों पर भी चर्चा परिचर्चा की गई। इन्ही विषयो पर एक खुला मंच कार्यक्रम भी रखा गया – त्याग, तपस्या आध्यात्मिकता की जागृति क्यों करनी चाहिए इस पर दिलखुश मेडतवाल, सोनू बाफना, सुनीता कुकड़ा, सुनीता चोरड़िया, ललिता चोरड़िया, मधु चावत ने अपने विचार रखे।
श्रीमती चंदा जी गोखरू द्वारा विवाह में आयोजित प्रीतिभोज में 21आइटम से ज्यादा न हो इस पर विशेष प्रकाश डाला। मंगल पाठ के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गय। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री महिमा चोरड़िया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की जानकारी टी.डी.एन. प्रभारी सुनीता जी चोरडिया ने दी।
“चातुर्मास के अनमोल क्षण करें आध्यात्मिक आरोहण” विषय पर उधना सूरत क्षेत्र में महिला सेमिनार का आयोजन

