By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चैनल चुनने के लिए ट्राई ने उपभोक्ताओं को दिया 31 जनवरी तक का वक्त
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

चैनल चुनने के लिए ट्राई ने उपभोक्ताओं को दिया 31 जनवरी तक का वक्त

Last updated: December 28, 2018 1:01 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने कुछ वक्त पहले ही नए केबल टीवी में नया टैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया था, TRAI ने सभी मल्टि सर्विस ऑपरेटर्स और लोकल केबल ऑपरेटर्स  को पहले 29 दिसंबर से नया टैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया था, लेकिन अब ट्राई ने इस समयसीमा को बढ़ा दिया है। अब TRAI ने कहा है कि ग्राहक 31 जनवरी तक अपनी पसंद के चैनल चुन सकते हैं।
ट्राई के सचिव एस के गुप्ता ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘हमने आज  ब्रॉडकास्टर्स, डीटीएच ऑपरेटरों और एमएसओ (मल्टी-सिस्टम ऑपरेटरों) के साथ एक बैठक की। सभी ने नए नियमों को लागू करने की अपनी तत्परता दिखाई। हालांकि, उन्होंने अनुरोध किया कि ग्राहकों को कुछ और समय दिया जाए ताकि वे अपने हिसाब से चैनल चुन सकें जिससे आगे उन्हें परेशानी न हो।’
बता दें कि इस नए सिस्टम के तहत उपभोक्ताओं को चैनल चुनने की आजादी होगी और वे उन्हीं चैनलों के लिए भुगतान करेंगे, जिन्हें वे देखना चाहते हैं। ट्राई के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड (EPG) के जरिए टीवी स्क्रीन पर हर चैनल की MRP लिखी होगी। कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर ब्रॉडकास्टर की ओर से तय कीमत से अधिक नहीं ले सकता है।
नेटवर्क कपैसिटी फीस के रूप में ग्राहकों को हर महीने 100 चैनलों के लिए अधिकतम 130 रुपये देना होगा। यदि आप 100 से अधिक चैनल देखते हैं तो (हालांकि ऐसे ग्राहकों की संख्या महज 10-15 फीसदी है) अगले 25 चैनलों के लिए 20 रुपये अतिरक्त देने होंगे। इसके अलावा आप जो पे चैनल्स चुनेंगे उनकी तय कीमतें जुड़ जाएंगी। TRAI की ओर से चैनलों की प्राइस रेंज 1 से 19 रुपये के बीच तय है।
वहीं कुछ दिन पहले ट्राई ने कहा था कि 29 दिसंबर से टीवी ब्लैकआउट नहीं होगा और नई स्कीम पर पूरी तरह से शिफ्ट होने के लिए उपभोक्ताओं को समय दिया जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत मजबूत, 346 रन की बढ़त
Next Article राफेल समेत कई मुद्दों पर लोकसभा में हंगामा, राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?