सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: CAG Report on Rafale Deal: मोदी ने मनमोहन सरकार से 2.86 फीसद सस्ते में खरीदा विमान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

CAG Report on Rafale Deal: मोदी ने मनमोहन सरकार से 2.86 फीसद सस्ते में खरीदा विमान

Last updated: February 13, 2019 1:12 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: राज्यसभा में बुधवार को राफेल विमान सौदे को लेकर सीएजी (CAG Report on Rafale Deal) की ओर से रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार ने मनमोहन सिंह सरकार के मुकाबले सस्ते दामों पर राफेल विमान की खरीद की है। हालांकि, रिपोर्ट में कीमत का खुलासा नहीं किया गया।
सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार ने यूपीए से 2.86 फीसद सस्ती दरों पर इन विमानों की खरीद की है। रिपोर्ट के बाद राज्यसभा में हंगामा खड़ा हो गया। जिसके चलते सभापति वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

जेटली का पलटवार, महाझूठबंधन का चेहरा बेनकाब हुआ
राफेल सौदे के बारे में सीएजी रिपोर्ट रखे जाने के साथ ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने  विपक्ष पर पलटवार किया है। जेटली ने ट्वीट किया, ‘ये नहीं हो सकता कि सुप्रीम कोर्ट भी गलत है, सीएजी भी गलत और सिर्फ परिवारवादी ही सही हैं। सीएजी की रिपोर्ट से ‘महाझूठबंधन’ का चेहरा बेनकाब हुआ है।
इन महत्वपूर्ण बिलों पर भी रहेगी नजर
गौरतलब है कि आज सोलहवीं लोकसभा का आखिरी दिन है। आज सदन में तीन तलाक विधेयक, नागरिकता विधेयक जैसे कई महत्वपूर्ण बिल रखे जाने हैं। अगर ये सदन के पटल पर नहीं रखे जाते हैं तो कानून बनने से वंचित रह जाएंगे। साथ ही आसार नजर आ रहे हैं कि एथिक्स कमेटी और एस्टीमेट्स कमेटी (प्राक्कलन समिति) जैसी महत्वपूर्ण संसदीय समितियों की रिपोर्ट संसद के पटल पर नहीं रखी जा सकेगी।
इनमें से एथिक्स कमेटी (आचार समिति) के अध्यक्ष पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी हैं। लेकिन 15-सदस्यीय इस समिति की पिछले पांच वर्षों में केवल चार बैठकें हुई हैं और समिति की केवल एक ही रिपोर्ट संसद में पेश हुई है। आखिरी बैठक दिसंबर 2015 में हुई थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राफेल विमान सौदे पर विपक्ष का हल्लाबोल, सोनिया गांधी बोलीं- PM ब्लफमास्टर हैं
Next Article भारत ने खरीदे किलर HAROP ड्रोन, पाकिस्‍तान-चीन के सैन्‍य ठिकानों को कर सकता है नेस्तनाबूद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026
चेम्बूर {मुंबई} महापर्व में चेम्बूर में अध्यात्म का नया नजारा
social
September 16, 2026
UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?