सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बुशफायर चैरिटी मैच:सचिन ने महिला गेंदबाज एलिस पैरी की चुनौती पूरी की, 5 साल बाद बल्ला थामा; पहली गेंद पर चौका लगाया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

बुशफायर चैरिटी मैच:सचिन ने महिला गेंदबाज एलिस पैरी की चुनौती पूरी की, 5 साल बाद बल्ला थामा; पहली गेंद पर चौका लगाया

Last updated: February 9, 2020 6:06 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मेलबर्न:ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग प्रभावितों की मदद के लिए रविवार को मेलबर्न में एक चैरिटी क्रिकेट मैच खेला गया। मैच के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलियाई महिला गेंदबाज एलिस पैरी की चुनौती को पूरा किया। उन्होंने पैरी के खिलाफ एक ओवर बल्लेबाजी की। दरअसल, इस मैच से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर पैरी ने तेंदुलकर को अपना एक ओवर खेलने का चैलेंज दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, मैच से 55 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड जुटाया गया।
पैरी की चुनौती स्वीकार करते हुए तेंदुलकर ने जवाब दिया था, ‘‘कंधे की चोट के चलते डॉक्टर ने मुझे ऐसा कुछ करने से मना किया है। इसके बावजूद मैं आपका एक ओवर खेलने के लिए मैदान में उतरुंगा। उम्मीद करता हूं कि बुशफायर (जंगल की आग) से पीड़ितों के लिए काफी फंड जुटाएंगे और तुम मुझे आउट भी कर सको।’’
सचिन ने 2013 में क्रिकेट से संन्यास लिया था
तेंदुलकर ने पैरी की चुनौती पूरी करने के लिए 40 मिनट तक बल्लेबाजी की। सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर नवंबर 2013 में आखिरी टेस्ट खेला था। सचिन ने भारतीय टीम के लिए 200 टेस्ट और 463 वनडे खेले। उन्होंने टेस्ट में 53.78 की औसत से 15921 और वनडे में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए थे। सचिन ने एकमात्र टी-20 में 10 रन की पारी खेली थी।
पोंटिंग-11 ने गिलक्रिस्ट-11 को 1 रन से हराया
मैच में रिकी पोंटिंग की टीम ने एडम गिलक्रिस्ट एंड कंपनी को 1 रन से हरा दिया। गिलक्रिस्ट-11 ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पोंटिंग-11 ने 10 ओवर के मैच में 5 विकेट पर 104 रन बनाए। इसके जवाब में गिलक्रिस्ट-11 6 विकेट पर 103 रन ही बना सकी। पोंटिंग-11 के ब्रायन लारा ने 11 गेंद पर 30 और कप्तान पोंटिंग ने 14 गेंद पर 26 रन की पारी खेली। तेंदुलकर पोंटिंग-11 के कोच थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत की जवाबी कार्रवाई में पाक की कई चौकियां तबाह, गोलाबारी में सैनिक शहीद, दो जवान घायल
Next Article देश के 40 शहर एक-दूसरे से जुड़ेंगे; वाराणसी को अमृतसर और इंदौर को गुवाहाटी को स्मार्ट बनाने का जिम्मा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?