मुंबई। कोरोना महामारी में दिनों-दिन बढ़ते खतरों के बीच कई प्रतिष्ठित लोगों एवं संस्थानों ने जरूरतमंद लोगों की मदद लिए निकल पड़े हैं और जैसा बन पा रहा है कोरोना प्रभावित लोगों, कोरोना वॉरियर्स एवं जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इस कार्य में देश की प्रतिष्ठित आयुर्वेद के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी ‘बुद्धांजलि’ भी पीछे नहीं है और कोरोना वारियर्स के साथ मिलकर कोरोना से लड़ने में कदमताल मिला रहे हैं। खुद ‘बुद्धांजलि’ के निदेशक कैलाश मासूम पिछले कई दिनों से मुंबई और ठाणे पुलिस को भारी संख्या में “बुद्धांजलि हैंड सैनटाइजर” का फ्री वितरण कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने अभिनेता सोनू सूद द्वारा घर भेजे गए काफी प्रवासी मजदूरों को भी कैलाश मासूम फ्री “हैंड सैनीटाइजर” प्रदान कर चुके हैं, इस काम के लिए सोनू सूद ने कैलाश मासूम और बुद्धांजलि की काफी प्रशंसा भी की है।
जानकारी के अनुसार, कैलाश मासूम ने पिछले दिनों भायंदर के नवघर पुलिस स्टेशन और अंधेरी के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में “बुद्धांजलि हैंड सैनीटाइजर” दिए। इतना ही नहीं मुंबई के सैकड़ों ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी श्री मासूम द्वारा आधा लीटर के “हैंड सैनीटाइजर” सड़कों पर घूम- घूम कर मुफ्त में वितरित किए गए।
इस बारे में ‘सुरभि सलोनी’ से बात करते हुए कैलाश मासूम ने कहा कि पुलिस हमारी 24 घंटे सुरक्षा करती है, देश के नागरिक होने के नारे हमारा भी कुछ फर्ज बनता है उनके लिए ताकि उनकी भी कोरोना महामारी में सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हजारों पुलिसकर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और सैकड़ों की मृत्यु हो चुकी है यह बहुत दुख की बात है लेकिन सरकार बहुत जल्द इस महामारी पर काबू करेगी, ऐसी हमें पूरी उम्मीद है।
“बुद्धांजलि” के निदेशक कैलाश मासूम ने मुंबई और ठाणे पुलिस को वितरित किए “हैंड सैनीटाइजर”

