- बदसलूकी करने वाले दरोगा पर करवाई की मांग
महेश प्रताप /बस्ती (उत्तर प्रदेश)। जिले में आए दिन पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ बदसलूकी पर स्थानीय पत्रकारों का आक्रोश अब फूट पड़ा है और वे सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुखर होने लगे हैँ। इसी क्रम में पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
ताजा मामला दिनांक 4 अगस्त 2025 को अयोध्या से आए पत्रकार की छावनी थाना अंतर्गत छावनी में वाहन दुर्घटना के चलते मौत हो गई थी, इसमें एक्सीडेंटल गाड़ी छावनी थाने में लाकर खड़ी की गई। गाड़ी पर लदे समान को बिना न्यायालय के आदेश के हटा दिया गया जिसका पत्रकार द्वारा वीडियो बना लिया गया था।
मामले को उजागर करने के लिए बनाये गये इस विडियो के कारण छावनी थाने में तैनात दरोगा संजय तिवारी व दरोगा अनुरूध यादव को काफी गुस्सा आया जिसके बाद उन्होंने पत्रकार को धमकी देते हुए गाली देते थाने में है लिया। साथ ही मोबाइल से बना विडियो डिलिट कर दिए। बाद में एएसपी ओम प्रकाश सिंह से सहयोगी महिला पत्रकार के बात करने के बाद छोड़ा गया। इस मामले से पत्रकारों में काफी आक्रोश है। जिले के पत्रकारों का कहना है कि पत्रकार के साथ हुई मौलिक अधिकार का हनन मै उन्हें गाली व धमकी भी दी गयी। इस सम्बन्ध में पत्रकारों ने गुरुवार को सुबह 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती पहुंच दो उन्हें ज्ञापन दिया तथा दरोगा संजय तिवारी को निलंबित करने व न्याय संगत कार्रवाई की मांग की।

