By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बसपा सुप्रीमो मायावती पर ‘अनैतिक’ टिप्पणी करने वाली भाजपा विधायक साधना सिंह से महिला आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

बसपा सुप्रीमो मायावती पर ‘अनैतिक’ टिप्पणी करने वाली भाजपा विधायक साधना सिंह से महिला आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण

Last updated: January 21, 2019 9:29 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। बसपा प्रमुख मायावती की तुलना कथित तौर पर किन्नर से करने संबंधी बयान की निंदा करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को भाजपा विधायक साधना सिंह को नोटिस जारी कहा कि वह अपनी इस ‘अनैतिक, अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना’ टिप्पणी पर संतोषजनक स्पष्टीकरण दें। आयोग ने साधना सिंह के कथित बयान से जुड़ी खबरों का हवाला देते हुए कहा कि यह टिप्पणी ‘बेहद आक्रामक, अनैतिक है तथा यह महिलाओं की गरिमा और सम्मान का अनादर करती है।’
उसने कहा, ‘‘आयोग जिम्मेदार पर पर बैठे लोगों की ओर से दिए जाने इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान की निंदा करता है।’’ महिला आयोग ने कहा कि भाजपा विधायक नोटिस मिलने के बाद अपने कथित बयान के संदर्भ में आयोग को संतोषजनक स्पष्टीकरण दें।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मुगलसराय क्षेत्र से भाजपा विधायक साधना सिंह ने चंदौली जिले के करणपुरा गांव में शनिवार को आयोजित किसान कुंभ कार्यक्रम में मायावती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
उन्होंने बसपा प्रमुख का जिक्र करते हुए कहा, “हमको तो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ना तो महिला लगती हैं और ना ही पुरुष। इनको तो अपना सम्मान ही समझ में नहीं आता। जिस महिला का इतना बड़ा चीरहरण हुआ लेकिन कुर्सी पाने के लिए उसने अपने सारे सम्मान को बेच दिया। ऐसी महिला मायावती का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं।” साधना ने आरोप लगाया था, “वह महिला नारी जात पर कलंक हैं । जिस महिला की आबरू को भाजपा के नेताओं ने लुटते-लुटते बचाया उसी ने सुख-सुविधा के लिए अपमान को पी लिया। ऐसी महिला तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है। वह ना नर है, ना महिला है, उसकी किस श्रेणी में गिनती करनी है।” बयान पर विवाद खड़े होने और चौतरफा आलोचना के बाद साधना ने माफी मांग ली थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ११ वां ग्लोरी अवॉर्ड समारोह १७ जनवरी को संपन्न
Next Article रघुबीर यादव ने किया म्यूजिक लॉन्च में लाइव परफॉर्म

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026
चेंबूर में तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा गरिमा व उत्साह के साथ संपन्न
social
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?