By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बर्थडे स्पेशल: 5 कारण क्यों श्रीलीला हैं इंडस्ट्री की अगली बड़ी स्टार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

बर्थडे स्पेशल: 5 कारण क्यों श्रीलीला हैं इंडस्ट्री की अगली बड़ी स्टार

Last updated: June 13, 2025 6:10 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

श्रीलीला उन उभरते सितारों में से हैं जिनका नाम आज हर तरफ गूंज रहा है, और वो भी बिल्कुल सही वजहों से। आज श्रीलीला अपना बर्थडे मना रही हैं और उनकी एक अलग ही चमक है, जो उन्हें इंडस्ट्री का फेवरेट चेहरा बना चुकी है। ‘किस्सिक’ और ‘कुर्ची मदथापेट्टी’ जैसे डांस नंबर्स में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को दीवाना बना दिया। उनका स्क्रीन प्रेज़ेंस, एक्टिंग और डांस – तीनों ही दमदार हैं। फैन्स लंबे समय से उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतज़ार कर रहे थे, और अब वो इंतज़ार खत्म हो गया है। श्रीलीला बहुत जल्द कार्तिक आर्यन के अपोजिट एक अनटाइटल्ड फिल्म में बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जो इस साल रिलीज़ होगी। बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही ना सिर्फ फैन्स बल्कि क्रिटिक्स भी मान चुके हैं कि श्रीलीला इंडियन सिनेमा की अगली बड़ी स्टार बनने जा रही हैं। यह हैं वो 5 वजहें, जिनकी वजह से बर्थडे गर्ल श्रीलीला को इंडस्ट्री का अगला बिग थिंग कहा जा रहा है!

श्रीलीला जब स्क्रीन पर आती हैं, तो नज़ारा बदल जाता है
श्रीलीला एक राजकुमारी जैसी शालीनता है – हर अदा में एक नज़ाकत, हर नज़र में एक चमक जो खुद-ब-खुद ध्यान खींच लेती है। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस इतनी जबरदस्त है कि वो आते ही कैमरा मानो उनका पीछा करने लगता है। जिस फ्रेम में होती हैं, वहीं सबकी नज़रें टिक जाती हैं – वो बस आती नहीं, पूरा पल बन जाती हैं।

इंडस्ट्री की सबसे बड़ी उम्मीद: फिल्ममेकर्स को दिख रहा है अगली सुपरस्टार का चेहरा
श्रीलीला में कुछ तो खास है, जिसे शब्दों में बताना मुश्किल है, लेकिन फिल्ममेकर्स उस बात को साफ देख पा रहे हैं। जब वो स्क्रीन पर आती हैं तो नज़रें हटाना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि बड़े डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स उन पर दांव लगा रहे हैं – हाई बजट फिल्मों में उन्हें साइन कर रहे हैं। उन्हें पूरा यकीन है कि श्रीलीला सिर्फ उभरती हुई एक्ट्रेस नहीं हैं, बल्कि वो अगली बड़ी सुपरस्टार हैं जो इंडस्ट्री में धमाका करने वाली हैं।

हर दिल अज़ीज़: श्रीलीला का वो जलवा जो सबको जोड़ता है
कई न्यूकमर्स के उलट, श्रीलीला हर तरह के दर्शकों से सीधे जुड़ जाती हैं। उनकी मौजूदगी में वही बात है जो श्रीदेवी, हेमा मालिनी, रेखा, वैजयंतीमाला और दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी अदाकाराओं में दिखती थी — सभी साउथ से आईं और पूरे देश का दिल जीत लिया। श्रीलीला में भी वही जादू है जो हर दीवार तोड़कर सबको जोड़ता है।

काम को लेकर सच्ची, टाइम पे सेट और दिल से मेहनती है श्रीलीला
श्रीलीला के साथ जिसने भी काम किया है, वो यही कहता है लड़की काम को लेकर बहुत सीरियस है। सेट पर हमेशा टाइम पर आती है, हर सीन को पूरा ध्यान लगाकर करती है और हर बार अपना 100% देती है। सीनियर एक्टर्स और डायरेक्टर्स भी उसकी मेहनत और प्रोफेशनल अंदाज़ के फैन हैं। उम्र भले कम हो, लेकिन काम करने का ढंग ऐसा है जैसे कई साल से इंडस्ट्री में हो। यही चीज़ उसे अगली बड़ी हीरोइन बनने लायक बनाती है।

दिग्गज का आशीर्वाद: के. राघवेंद्र राव को श्रीलीला में दिखी सुपरस्टार वाली चमक
तेलुगु सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, जिन्होंने कभी श्रीदेवी को लॉन्च किया था, अब श्रीलीला में वही चमक देख रहे हैं। उनका भरोसा अपने आप में बहुत कुछ कहता है। उन्होंने कई बार श्रीलीला की एक्टिंग की तारीफ की है और कहा है कि वो उसमें वही किरदार ढूंढते हैं जिसे वो पर्दे पर लाना चाहते हैं। राघवेंद्र राव जैसे आइकन बनाने वाले फिल्ममेकर अगर मानते हैं कि वो खास है, तो वाकई में वो खास है। ऐसा सपोर्ट सिर्फ सच्चे टैलेंट को ही मिलता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article धनशूर नहीं धर्मशूर बनने का प्रयास करे मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
Next Article दिशा पाटनी का जन्मदिन: ‘योद्धा’ और ‘कुंग फू योगा’ बना सकते हैं उन्हें भारत की अगली एक्शन क्वीन!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

भव्य रैली के साथ कांदिवली में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
social
July 19, 2026
साध्वी श्री राकेश कुमारीजी आदि साध्वी वृंद का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
social
July 19, 2026
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: कल्कि 2898 AD की जीत पर प्रभास ने जताई खुशी, जानें क्या कहा
entertainment
July 19, 2026
आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ का हाई-वोल्टेज टीजर हुआ रिलीज
entertainment
July 19, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?