सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बर्थडे गर्ल दीपिका पादुकोण कभी रुकी नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

बर्थडे गर्ल दीपिका पादुकोण कभी रुकी नहीं

Last updated: January 5, 2019 10:39 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई :दीपिका पादुकोण आज जिस खास मुकाम पर पहुंची हैं, वहां तक पहुंचना मामूली बात नहीं है। दीपिका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने आज तक अपने दम पर सब किया है। खुद पर भरोसा रखा है और कभी मुश्किलों के सामने हार नहीं मानी। फिर चाहे कितनी मुश्किलें सामने खड़ी रहीं, लेकिन दीपिका कभी रुकी नहीं।
जब पापा को कहा ना
दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन प्लेयर थे। दीपिका खुद भी नेशनल लेवल तक खेल चुकी हैं। सबको लगा था कि दीपिका भी बैडमिंटन में अपना नाम करेगी, लेकिन दीपिका को कुछ और मंजूर था।
दीपिका ने ये हिम्मत दिखाई की वो अपने पापा को कन्विंस कर सके कि वो बैडमिंटन नहीं खेलेंगी और बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। दीपिका ने फिर न सिर्फ बॉलीवुड में कदम रखा बल्कि इसमें अपना अलग नाम बना लिया। दीपिका ने जो स्टेप तब लिया, वो आज के बच्चों के लिए बड़ा उदाहरण है जो अपने करियर को चूज करने में कन्फ्यूज रहते हैं। जो अपनी बात अपने पेरेंट्स तक नहीं पहुंचा पाते।
जब डिप्रेशन में टूट कर फिर खड़ी हुई दीपिका
दीपिका ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म ओम शांति ओम से की। पहली ही फिल्म से दीपिका छा गईं। हर जगह उनकी तारीफ हुई। शाहरुख जैसे लीड एक्टर के होने के बाद भी दीपिका को सबने पसंद किया। लेकिन फिर दीपिका का करियर गड़बड़ाया जब लगातार कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं।
फिर दीपिका की फिल्में जैसे बचना ऐ हसीनो, चांदनी चौक टू चाइना’, लफंगे परिंदे’ आईं। ये सभी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। दीपिका अपने करियर को लेकर परेशान हो गई थीं और फिर धीरे-धीरे वो डिप्रेशन का शिकार होती गईं, लेकिन फिर दीपिका ने खुद को संभाला और डिप्रेशन से बाहर आना शुरू किया।
दीपिका के करियर में फिर टर्निंग प्वाइंट आया, जब उन्होंने फिल्म कोकटेल में काम किया। दीपिका ने इस फिल्म में वेरोनिका का रोल किया था जो खुले विचारों वाली लड़की थी जिसे क्लबिंग पसंद है, जिसे दोस्तों के साथ चिल करना पसंद है।
वेरोनिका के इस रोल को करने के बाद दीपिका ने सबको दिखा दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं। उसके बाद दीपिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्में दी। ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में दीपिका ने अपनी एक्टिंग से सबको चौंका दिया था।
ब्रेकअप के बाद खुद को संभाला और इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दी
दीपिका और रणबीर कपूर का रिलेशन काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश थे, दीपिका तो रणबीर के लिए इतनी लॉयल हो गई थीं कि उन्होंने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया। शायद वो भी एक आम लड़की की तरह अपने प्यार के एक्सप्रेस करना चाहती थीं। दीपिका ने कभी ये नहीं सोचा कि अगर कोई इस टैटू को देखेगा तो क्या कहेगा। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। कभी-कभी ऐसा होता है कि दो लोग एक दूसरे के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग नहीं बना पाते और यही हुआ दोनों के साथ। दीपिका को इससे झटका तो लगा, लेकिन उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया। दीपिका ने खुद को संभाला और अपने करियर पर फोकस किया।
आम तौर पर कोई और लड़की होती तो शायद अपने टैटू को रिमूव करवा देती या फिर इसे रीराइट करा देती, लेकिन दीपिका ने ऐसा नहीं किया क्योंकि वो इसे अपनी गलती नहीं बताना चाहती थीं।
दीपिका को अपने आज पर पूरा यकीन है और वो अपने आज पर फोकस करना चाहती हैं। आज दीपिका और रणवीर सिंह भले ही साथ हैं, लेकिन दीपिका ने फिर भी अपना टैटू रिमूव नहीं कराया क्योंकि वो किसी से कुछ छिपाना नहीं चाहती।
दीपिका एक मिसाल है उन लड़कियों के लिए या ये कहें कि हर उस आशिक के लिए जो ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी को खत्म कर देते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पाकिस्तान पुंछ सेक्टर में पिछले 48 घंटों से लगातार कर रहा है सीजफायर का उल्लंघन
Next Article ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में हैं नेहा कक्कड़

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वाणी का विवेक और संयम है हितकारी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 25, 2026
दक्षिण मुंबई: भक्ति संध्या प्रेरणा श्रोत बनी
social
September 25, 2026
बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?