सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ब्रिटिश सांसद को वापस भेजने का कांग्रेस के अभिषेक सिंघवी ने किया समर्थन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

ब्रिटिश सांसद को वापस भेजने का कांग्रेस के अभिषेक सिंघवी ने किया समर्थन

Last updated: February 18, 2020 11:07 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने के भारत के कदम की आलोचक रहीं ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। सरकार के इस कदम को कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का साथ मिला है। ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम को वापस लौटाने पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि ऐसा फैसला लेना जरूरी था, क्योंकि वह पाकिस्तान की हिमायती थीं।’
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया ‘डेबी अब्राहम्स को भारत की ओरे से वापस भेजना काफी जरूरी था, क्योंकि वह सिर्फ एक ब्रिटिश सांसद नहीं थीं, बल्कि वह एक पाकिस्तान की हिमायती थीं जो वहां की सरकार, आईएसआई के लिए काम करने के लिए जानी जाती हैं। भारत की संप्रभुता को अलग करने के लिए जो भी प्रयास किए जाएंगे उन्हें नाकाम करना जरूरी है।’
बता दें कि जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने के को लेकर मोदी सरकार की आलोचक रहीं ब्रिटिश सांसद डेब्बी अब्राहम्स को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उन्हें भारत में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उन्हें दुबई भेज दिया गया जहां से वह दिल्ली गयी थीं। क्योंकि सरकार ने पहले ही उन्हें सूचना दे दी थी कि उनका ई-वीजा रद्द कर दिया गया है।
लेबर पार्टी की सांसद डेब्बी अब्राहम्स के इस दावे का कि उनके पास वैध वीजा था, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खंडन किया और कहा कि उन्हें (पहले ही) सूचना दे दी गई थी कि उनका ई-वीजा रद्द कर दिया गया है। कश्मीर पर आल पार्टी पार्लियामेंटरी ग्रुप की अध्यक्ष अब्राहम्स ने कहा कि वह अपने परिवार और दोस्तों से मिलने वैध ई वीजा पर यात्रा कर रही थीं लेकिन बिना कारण बताये उनका वीजा रद्द कर दिया गया।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिल्ली में कहा कि ब्रिटिश सांसद को समुचित ढंग से सूचना दे दी गई थी कि उनका वीजा रद्द कर दिया गया है और इस बात की जानकारी होने के बावजूद वह दिल्ली आईं। इस संबंध में संपर्क करने पर अब्राहम्स ने कहा था कि उन्हें ’13 फरवरी से पहले कोई मेल नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि उसके बाद से वह यात्रा पर हैं और अपने कार्यालय से दूर हैं। ब्रिटेन में उनके कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की कि वह दुबई जाने वाले एक विमान में बिठा दिया गया जहां से वह सोमवार को दिल्ली पहुंची थीं।
नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम यह समझने के लिए भारतीय अधिकारियों के संपर्क में है कि क्यों सांसद अब्राहम्स को भारत में प्रवेश से वंचित किया गया। जब वह नयी दिल्ली हवाई अड्डे पर थीं तब हमने उन्हें दूतावास सहायता प्रदान की।’ बताया जाता है कि अब्राहम्स का ई-वीजा पिछले साल अक्टूबर में जारी किया गया था और वह अक्टूबर 2020 तक वैध था।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अपने अनुभव को याद करते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि सोमवार सुबह वह यहां पहुंची थीं और उन्हें बताया गया कि उनका ई वीजा रद्द कर दिया गया है। ब्रिटिश सांसद ने कहा कि वह अपने दस्तावेजों और ई-वीजा के साथ आव्रजन डेस्क के सामने पेश हुईं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सचिन को लॉरेस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड, मेसी और हैमिल्टन संयुक्त रूप से स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर चुने गए
Next Article यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, विभिन्न मुद्दों पर की बात

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?