सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बोतलबंद पानी को मानते हैं साफ की गारंटी तो आप गलत हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

बोतलबंद पानी को मानते हैं साफ की गारंटी तो आप गलत हैं

Last updated: January 21, 2019 8:55 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:अगर स्वच्छ समझकर आईएसआई मार्का बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं तो आपका फैसला गलत भी हो सकता है। दरअसल साफ दिखने वाली बोतल और उस पर दर्ज मार्का स्वच्छ पानी की गारंटी नहीं है। पूरे देश में सैकड़ों ऐसे मामले आए हैं, जिनमें कई कंपनियों की बोतलबंद पानी की गुणवत्ता खराब या तय पैमानों के अनुरूप नहीं पाई गई है।

उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में बोतलबंद पानी के मामलों में दोगुना वृद्धि हुई है। खराब पानी को बोतल में बंद कर बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ सजा और जुर्माना में तीन गुणा से अधिक इजाफा हुआ है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि आईएसआई मार्का के फर्जी इस्तेमाल की शिकायतों में भी काफी वृद्धि हुई है।

मंत्रालय के मुताबिक, वर्ष 2017-18 के दौरान देशभर से बोतलबंद पानी के 1,123 नमूने लिए गए थे। इनमें से 45 फीसदी नमूने तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। जबकि एक साल पहले तक यह आंकड़ा 30 फीसदी था। वर्ष 2016-17 के मुकाबले पिछले साल करीब दोगुना अधिक कंपनियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।

मामले दर्ज
पिछले साल अर्थात 2017-18 में देशभर से लिए गए 1,123 नमूनों में से 496 नमूने गुणवत्ता के पैमाने पर खरे नहीं उतरे। उपभोक्ता मंत्रालय ने राज्यों की मदद से 246 कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। इनमें से बोतलबंद पानी वाली 97 कंपनियों के खिलाफ अदालत ने आदेश पारित किया है। बोतलबंद पानी पैक करने वाली कई कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। 135 कंपनियों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जांच की जिम्मेदारी
बोतलबंद पानी बेचने वाली कंपनियों के उत्पाद भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के अनिवार्य प्रमाणन के तहत आते हैं। ऐसे में एफएसएसएआई के साथ बीआईएस भी पानी की गुणवत्ता की जांच करता है। भारतीय मानक ब्यूरो बोतलबंद पानी पर आईएसआई मार्का के गलत इस्तेमाल को लेकर भी जांच और कार्रवाई करता है।

नाकाम रहे नमूने

वर्ष                       जांचे गए नमूने         नाकाम रहे नमूने
2014-15             806                      226
2015-16             745                      345
2016-17             697                      224
2017-18             1,123                   496

लगातार बढ़ रहे मामले  
वर्ष                        मुकदमे                   दोषसिद्ध
2015-16              176                      39
2016-17              131                      33
2017-18              246                     97

मानकों की अनदेखी 
बीआईएस ने पीने योग्य स्वच्छ पानी के लिए चालीस से अधिक मानक तय किए हैं। लेकिन जांच के दौरान कई बोतलबंद पानी ऐसे पाए गए जिन्हें बिना साफ किए ही पैक कर दिया गया था। कुछ नमूनों में क्लोरीन और बीमारियों को न्योता देने वाली ब्रोमेट की मात्रा अधिक पाई गई। कई में अधिक पीएच और खनिज पाए गए, जिनसे शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संयुक्त राष्ट्र शिविर पर हुआ आतंकवादी हमला, दस शांतिसैनिकों की मौत
Next Article 1 फरवरी से लागू होगा सवर्ण आरक्षण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन
social
September 19, 2026
धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?