संगीता अनिल परमार/मुंबई। बोरज जैन मित्र मंडल, मुम्बई का 38 वा स्नेह सम्मेलन नालासोपारा के ग्रीन हिल्स रिसोर्ट में सम्पन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोरज में बनने वाले नवीन तेरापंथ सभा भवन (महाश्रमण भवन ) बनाने की रूप रेखा मंडल के अध्यक्ष शांतिलाल परमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से गॉव वालो के समक्ष रखी।
कार्यक्रम में आगामी 2 वर्षो के लिए महिला मंडल की सयोजिका लीला परमार के साथ सह संयोजिका जुली परमार ओर कोषाध्यक्ष मीना परमार को सर्वसम्मति से चुना गया।
सम्मेलन में खेल खुद के साथ भेरू भक्ति का भी आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अथिति के रूप में मलाड के मंशापूर्ण मंदिर के भोपाजी छोगालालजी बासा उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन कांतिलाल परमार ने किया।

बोरज जैन मित्र मंडल, मुम्बई का 38 वा स्नेह सम्मेलन सम्पन्न

