मुंबई। बिनोल जैन मित्र मंडल का स्नेह सम्मेलन विरार वर्जेश्वरी रोड स्थित मांडवी रिसोर्ट में बड़े
हि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मंडल के अध्यक्ष ललित चोरड़िया ने गत वर्ष का हिसाब-किताब पेश किया
सोलार लाईट के कार्य प्रगति के बारे मे विस्तृत जानकारी दि सम्मेलन के प्रायोजक शांतिलाल मनोज कुमार चोरड़िया परिवार व प्रदीप कुमार परेश कुमार भंडारी परिवार ने सुव्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम कि आयोजना कि सम्मेलन में गेम्स मनोरंजक प्रोग्राम प्रस्तुत किये गये।
दोपहर को सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ तपस्वियों, होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। तत्पश्चात मीटिंग मे बिनोल गांव के विकास पर विशेष चर्चा हुई इसमें पुखराज सोनी,रोशन लाल डांगी,भेरूलाल पोखरणा,लोकेश डांगी ने अपने विचार रखे आगामी 2020 का सम्मेलन बिनोल गांव मे रखने का प्रस्ताव प्रायोजक राकेश सुंदर लाल भंडारी और अर्जुन मीठालाल सोनी का आया । जिसमे सभी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कि जागृति महिला मंडल की नई अध्यक्ष अनिता सुनील जी चंडालिया को सर्वसम्मति से बनाया गया मंत्री रंजना सोनी को बनाया गया 2020 के लिए बिनोल जैन मित्र मंडल के नये अध्यक्ष के रुप मे विनोद नानालाल डांगी को पुरे सदन ने सर्वसमिती से चुना सम्मेलन को सफल बनाने में सभी का पूरा सहयोग मिला कुशल संचालन परेश भंडारी और आभार ज्ञापन कमला देवी चोरडिया ने किया ।

बिनोल जैन मित्र मंडल मुंबई का 34 वां वार्षिक स्नेह समेलन सम्पन्न

