By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बिना महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के हो सकता है उद्धव ठाकरे की किस्मत का फैसला?
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

बिना महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के हो सकता है उद्धव ठाकरे की किस्मत का फैसला?

Last updated: May 6, 2020 7:36 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी चुनाव से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधायक के रूप में अपना चुनावी करियर शुरू करने का मौका मिलेगा और यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या खाली पड़ी नौ सीटों के लिए चुनाव होगा। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि रिक्त पड़ी नौ सीटों के लिए प्रत्याशियों के निर्विरोध चुनाव की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन अगर चुनाव की स्थिति पैदा होती है तो परिषद चुनावों के लिए इलेक्टोरेल कोलेज के सभी 288 विधायकों को वोट डालने के लिए मुंबई आना पड़ेगा।

अगर 17 मई के बाद भी लॉकउाउन बढ़ता है तो विधायकों के लिए मुंबई आना मुश्किल होगा। कांग्रेस नेता ने कहा, ”सभी पार्टियों को चुनाव से बचने पर फैसला लेना होगा और इस दिशा में कोशिशें की जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। बाद में ठाकरे समेत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के नेताओं ने परिषद चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक की थी।

थोराट ने बताया कि एमवीए सहयोगियों ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और छह उम्मीदवारों को खड़ा किया है यानी कि गठबंधन की हर पार्टी से दो-दो उम्मीदवारों को उतारा गया है। भाजपा में एक सूत्र ने बताया कि विपक्षी दल का भी चार सीटों पर चुनाव लड़ना तय है और यह सुनिश्चित करना सरकार पर है कि प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया जाए।

”अगर एमवीए छह सीटों पर चुनाव लड़ती है तो फिर चुनाव होगा। भाजपा चार उम्मीदवारों को खड़ा करेगी। इसमें कोई शक नहीं है। इन नौ सीटों पर चुनाव कोरोना वायरस के कारण टाल दिया गया था लेकिन गत सप्ताह निर्वाचन आयोग ने 21 मई को मतदान की तारीख तय की। यह राज्यपाल बी एस कोश्यारी के मुख्यमंत्री के पत्र पर कार्रवाई करने के बाद हुआ और उन्होंने निर्वाचन आयोग से चुनाव कराने का अनुरोध किया ताकि ठाकरे विधायिका के किसी भी सदन का सदस्य बनने के लिए चुनाव लड़ सकें।

ठाकरे ने पिछले साल 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और संवैधानिक नियमों के अनुसार उन्हें इस पद पर बने रहने के लिए छह महीने के भीतर सदन का सदस्य बनना होगा। शिवसेना ने इन चुनावों में ठाकरे और परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरे को खड़ा करने का फैसला किया है।  राकांपा हेमंत टकले को फिर से उतार सकती लेकिन अभी उसने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है लेकिन पिछले साल विधानसभा चुनाव हारने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीम खान प्रत्याशियों की दौड़ में सबसे आगे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने कहा कि उन्होंने पार्टी को बता दिया कि वह विधान परिषद का सदस्य बनने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा, ”मेरी राज्य की राजनीति में रूचि है और मैं विधान परिषद का सदस्य बनना चाहता हूं।  खड़से ने कहा कि भाजपा चारों सीटें जीत सकती है क्योंकि उसके पास विधानसभा में 105 सदस्य हैं और 11 सदस्य छोटे दलों के हैं तथा कुछ निर्दलीय हैं जो भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।  एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 29 मतों की आवश्यकता है। अगर एमवीए छह सीटों पर चुनाव लड़ती है तो उसे 174 मतों की आवश्यकता होगी जबकि भाजपा को 116 मतों की आवश्यकता होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अहमदाबाद में 15 मई तक दूध और दवाई छोड़ सभी दुकानें बंद
Next Article कार्तिक आर्यन की हिट फिल्म “लुका चुप्पी” 2019 का ग्लोबल हिट एल्बम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?