पंकज श्रीवास्तव/पटना। बिहार में लूट और छिनतई की घटनाओं में बेताहाशा हुई वृद्धि को रोकने के लिए बिहार पुलिस ने एक विशेष योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत बैंक से 1 लाख या उससे अधिक निकालने वालों को बिहार पुलिस सुरक्षित घर पहुंचाएगी।
जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआत मुंगेर में कई गयी। जिसमें बताया गया कि अगर आप बैंक से एक लाख से ऊपर की निकासी करते हैं तो पुलिस आपको और आपके नकदी को सुरक्षित आपके घर तक पहुँचाने के जिम्मेवारी लेगी। पुलिस ने इस सुविधा को खास तौर पर ऐसे लोगों के लिए भी शुरू की है जो सीएसपी यानी ग्राहक सेवा केंद्र के लिए कैश निकासी करते है। कल मंगलवार को ऐसी ही एक पुलिस वैन को मुंगेर एसपी डॉ गौरव मंगला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी डॉ गौरव मंगला की माने तो ज़िले में होने वाली कैश लूट और सड़क लूट की घटनाये विषेशकर बैंकों से पैसा ले जाने वालों के साथ होती है। ऐसे में मुंगेर पुलिस बैंक से पैसा निकालने वालों को सुरक्षित उनके घर या गंतव्य तक पहुंचाएगी। एसपी डॉ गौरव मंगला ने इसको लेकर जिला के सभी पुलिस स्टेशनों के पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। मीडिया रिश्तों की माने तो एसपी ने बताया कि आम जनता जिनको बैंक से 1लाख से ज़्यादा की राशि निकालनी हो वो इस बात की सूचना एक दिन पूर्व पुलिस को दें। इसके लिये 06344-222405 नम्बर जारी किया गया है। सूचना प्राप्ति के बाद उस थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग टीम उस व्यक्ति को बैंक से उनके घर तक पहुंचाएगी। इस सेवा लेने के लिए कोई भी पुलिस को फोन कर सकता है।
बिहार पुलिस की पहल: बैंक से निकाली नकदी सहित घर तक छोड़ने की योजना की शुरुआत

