सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर तनाव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर तनाव

Last updated: January 21, 2019 9:38 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

पटना:उत्तर प्रदेश में एसपी और बीएसपी के कांग्रेस को छोड़कर एकसाथ आने के बाद बिहार में महागठबंधन भी मुश्किल दौर से गुजरता दिख रहा है। राज्य में एनडीए ने अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है, लेकिन महागठबंधन में दलों के बीच सीटों के बंटवारे के फॉर्मूला को लेकर सहमति नहीं है।
2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में आरजेडी ने 27 और कांग्रेस ने 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। उपेन्द्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और मुकेश साहनी जैसे गठबंधन के नए सहयोगियों के आने से दोनों दलों को अब उनके लिए जगह बनानी होगी।
आरजेडी नेता लालू प्रसाद कांग्रेस को आठ सीटों से अधिक देने के लिए तैयार नहीं हैं और यह संख्या अधिकतम 10 तक पहुंच सकती है। आरजेडी के एक नेता ने कहा, ‘पिछली बार हमने 27 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन अब हम नए सहयोगियों को शामिल करने के लिए अपनी संख्या घटाएंगे। कांग्रेस को भी ऐसा ही करना होगा।’ दिल्ली में कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘विभाजन आधे-आधे का होना चाहिए और हम कुशवाहा, मांझी और शरदजी को अपने कोटा से जगह देंगे।’
बिहार में भी अब उत्तर प्रदेश जैसी स्थिति की संभावना बन सकती है जिसमें कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन से बाहर रखा जा सकता है। हालांकि, बिहार में कांग्रेस के पास कुशवाहा, मांझी और शरद यादव जैसे कुछ सहयोगियों का समर्थन है। सूत्रों ने बताया कि कुशवाहा की आरएलएसपी को बिहार में चार और झारखंड में एक सीट का वादा किया गया है। हाल ही में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के लखनऊ में बीएसपी प्रमुख मायावती से मुलाकात करने के बाद आरजेडी बिहार में आरएलएसपी की एक सीट बीएसपी को देने के लिए तैयार है। इससे कुशवाहा नाराज हो सकते हैं।
हाल की कुछ घटनाओं से कांग्रेस और आरजेडी दोनों एक-दूसरे के इरादों को लेकर चिंतित हैं। तेजस्वी के मायावती और एसपी प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने को लेकर कांग्रेस खुश नहीं है। दूसरी ओर, आरजेडी बिहार में कांग्रेस की ओर से सवर्ण नेताओं की संख्या बढ़ने से चिंतित है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 3 फरवरी को पटना में एक रैली को संबोधित करेंगे और उस दिन बीजेपी के पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह कांग्रेस में शामिल होंगे।
आरजेडी विशेषतौर पर एक व्यक्ति को लेकर खुश नहीं है। गैंगस्टर से नेता बने अनंत सिंह पहले जेडी (यू) के साथ थे और अब वह कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। आरजेडी सिंह का विरोध करती रही है। आरजेडी के एक नेता ने कहा, ‘हम इस तरह की राजनीति के खिलाफ हैं और कांग्रेस को यह समझना चाहिए।’
आने वाले दिनों में कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे नेता भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। अधिक वरिष्ठ नेताओं के आने के साथ कांग्रेस और सीटों की मांग कर सकती है और सवर्णों का दबदबा होना आरजेडी के हित में नहीं है क्योंकि पार्टी आर्थिक तौर पर कमजोर सवर्णों के लिए आरक्षण का पक्ष लेती रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article किसानों को दिए जाने वाले कृषि कर्ज के लक्ष्य में 10 फीसद बढ़ोतरी की तैयारी
Next Article ज़िंदगी की जंग लड़ रहे मार्टिन, बीसीसीआई ने की मदद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुम्बई का श्रावक समाज पहुँचा मुंबई में विराजित चारित्रात्माओ के खमत खामना करने
social
September 20, 2026
शून्य से शिखर तक 4.0 में उद्योगपति गणपतराज चौधरी ने साझा की संघर्ष, व्यवसाय और सेवा की प्रेरक यात्रा
social
September 20, 2026
भोजपुरीः वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़
entertainment
September 20, 2026
The Revolutionaries के लिए रोहित सराफ ने 15 महीने की कड़ी ट्रेनिंग की
entertainment
September 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?