By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बिहार में एक और ‘महाघोटाला’ दो अरब 33 करोड़ की गड़बड़ी का हुआ खुलासा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

बिहार में एक और ‘महाघोटाला’ दो अरब 33 करोड़ की गड़बड़ी का हुआ खुलासा

Last updated: November 23, 2018 1:31 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

पटना: बिहार में एक और ‘महाघोटाला’ का पता चला है, जिसमें  दो अरब 33 करोड़ की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरपुर में साल 2011 से 2016 तक हुए दो निरीक्षण रिपोर्ट में सीएजी ने 102 करोड़ की वित्तीय अनियमितता पकड़ी है। वहीं दरभंगा में एक अरब 31 करोड़ से अधिक रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई है।
दोनों मामले मुजफ्फरपुर और दरभंगा के जिला नजारत कार्यालय के हैं जहां दो अरब से भी ज्यादा का घोटाला सामने आ रहा है। महालेखाकार कार्यालय ने ऑडिट रिपोर्ट में ये गड़बड़ी पकड़ी है। सीएजी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2009 से लेकर 2017 तक की ऑडिट रिपोर्ट में करीब दो अरब 33 करोड़ 23 लाख की वित्तीय अनियमितता सामने आ चुकी है।
गायघाट के अमित कुमार मंडल द्वारा सूचना के अधिकार से मांगी गई सीएजी की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। दोनों जिलो में करीब 233 करोड़ रुपये की गड़बड़ी पाई गई है। सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार 2009 से लेकर 2017 की अॉडिट में ये वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ है। मुजफ्फरपुर में साल 2011 से 2016 तक हुए दो निरीक्षण रिपोर्ट में सीएजी ने 102 करोड़ की वित्तीय अनियमितता पकड़ी है।
इसमें मुख्य रूप से बाढ़ राहत के लिए बनाए गए पैकेट का सामान खरीदने में अनियमितता की गई है। इसके साथ ही बैंक खाते से 11 लाख 58 हजार रुपये की अवैध निकासी भी सीएजी ने पकड़ी है। वहीं, दरभंगा में वर्ष 2015 में किए गए निरीक्षण में भी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।
आपको बता दें कि सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट सरकार और लोक लेखा समिति को पहले ही सौंपी जा चुकी है। दूसरी ओर वित्तीय अनियमितता उजागर होने के बाद आरटीआई कार्यकर्ता ने सूबे के मुख्य सचिव को सीएजी रिपोर्ट के साथ जांच कराने के लिए सितम्बर 2018 में ही पत्र लिखा था, लेकिन अब भी जांच के लिए दिया गया आवेदन वित्त विभाग और सामान्य प्रशासन के बीच ही घूम रहा है।
आपको बता दें कि लोक लेखा समिति में सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हैं। जाहिर है कि मामले को पक्ष-विपक्ष मिलकर टाल रहे हैं। दूसरी ओर सरकार द्वारा जांच की अनदेखी किए जाने से नाराज आरटीआई कार्यकर्ता अब इस मामले को रिट के माध्यम से पटना उच्च न्यायालय में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा बयान जारी किया गया है कि जिला नजारत या जिला लेखा कार्यालय में यह मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि मामला सामने आता है तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मिलावटी दूध
Next Article सीपी जोशी के बयान पर राहुल ने जताया दुख, बताया पार्टी के आदर्शों को विरुद्ध

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शांति, देशभक्ति और ड्रग फ्री मुंबई के उद्देश्य को लेकर भारत जैन महामंडल ने किया वंदे जैनम कंसर्ट का विराट आयोजन
social
August 24, 2026
उधना में 267 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दंत-जाँच एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
social
August 24, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} में पचरंगी तप की अनुमोदना एवं रक्षाबंधन कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
August 24, 2026
महाकाली’ की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य रूप, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
entertainment
August 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?