सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मरने वालों की संख्या 209 हुई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मरने वालों की संख्या 209 हुई

Last updated: July 29, 2019 6:58 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

गुवाहाटी:बिहार और असम में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़ कर 209 हो गई। दोनों प्रदेशों में बाढ़ के कारण 1.06 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। बिहार में, बाढ़ से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। इसकी वजह से 85 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, लगातार दूसरे दिन मृतकों की संख्या 127 बनी रही।
राज्य के सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिलों में दरभंगा शामिल है, जहां अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस महीने के शुरू में नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार में बाढ़ आई है। दरभंगा जिले में हायाघाट के पास एक रेलवे पुल के नीचे जल स्तर बढ़ कर खतरे के निशान के ऊपर चला गया। इसके बाद पूर्वी मध्य रेलवे को दरभंगा-समस्तीपुर खंड पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा।
वहीं असम में, बारपेटा जिले में एक और व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़ कर 82 हो गई है। असम के 56 राजस्व क्षेत्रों के 1,716 गांवों के 21.68 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
वहीं दूसरी ओर उत्तर बिहार में बाढ़ के खतरे के कारण पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें रद्द रहीं। इसके अलावा लंबी दूरी की कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। रेल प्रशासन और रेलवे अभियंता पानी के जलस्तर पर लगातार नजर रख रहे हैं। अगर जलस्तर में कमी नहीं आई तो ये ट्रेनें कुछ दिन और रद्द रहेंगी।
ईसीआर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर हायाघाट एवं थलवारा स्टेशन के बीच रेल पुल संख्या 16 के निकट बाढ़ का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है। सुरक्षित रेल परिचालन और यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।
इसके अलावा कुछ ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जा रहा है तथा कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं। सीपीआरओ ने किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए रेल यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की जानकारी हासिल कर लेने की अपील की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पाक सेना ने एयर स्ट्राइक से जुड़ा फर्जी वीडियो पोस्ट किया, झूठ पकड़े जाने पर गलती स्वीकारी
Next Article अजित डोभाल के नेतृत्व में कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ बड़े अभियान की तैयारी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?