मुंबई। साध्वी श्री अणिमाश्रीजी एवं साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी आदि साध्वी वृन्द का महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में साढ़े छः महीने के उपलब्धिपूर्ण सफलतम प्रवास के पश्चात मंगल विहार एल्फिंस्टन की तरफ भव्य जुलूस के साथ हुआ। जुलूस का भव्य नजारा राह चलते हर राहगीर को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था। सैकड़ों श्रावक , श्राविकाओं के साथ महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति रामचन्द्रन सहित स्कूल टीचर्स एवं सैकड़ों बच्चो की जुलूस में उपस्थिति मनभावन लग रही थी। सैकड़ों भाई बहनों के साथ अनेक लोगो मे पहली बार साध्वी श्रीजी के साथ साढ़े आठ कि. मी का लंबा विहार किया।
साध्वी श्री अणिमा श्रीजी ने एल्फिंस्टन तेरापन्थ भवन पहुंचने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा विहार चर्चा साधुओं का जीवन व्रत है। चरैवेति चरैवेति, चलते रहना ही साधुओं का श्रंगार है। साढ़े छह महीने के लंबे प्रवास के बाद आज हमारा एम.पी स्कूल से विहार हुआ। और अब एलफिंस्टन पहुंच गए है। दक्षिण मुंबई समाज ने गदगद भावो से हमे विदाई दी। श्रावक श्राविकाओं की बहुत अच्छी उपस्थित एवं उनकी श्रद्धा भावना को देखकर ह्रदय भाव विभोर है। पूरे समाज मे श्रद्धा आस्था व संघनिष्ठा के भाव बढ़ते रहे। अध्यात्म संपदा निरन्तर वृद्दिगत होती रहे। कुछ समय पहले विदाई व दूसरे पर स्वागत तैयार है। आप सबके खिलते चेहरे हमे अभिभूत कर रहे है। एलफिंस्टन अच्छा क्षेत्र है। यहाँ के श्रावक बड़े जिम्मेदार है। ट्रस्ट , तेयुप व महिला मंडल दक्षिण मुंबई को मै साधुवाद देना चाहती हूं । जिन्होंने उत्साह से हर कार्यक्रम को संयोजित किया था। मेडम ज्योति रामचंद्रन एवं स्कूल के बच्चो ने भी हमारा भरपूर लाभ उठाया है। सबके आध्यात्मिक विकास की मंगलकामना ।
साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी ने मंगल पाथेय प्रदान करते हुए कहा कहते है पारस के स्पर्श से लोहा बनता है। वैसे ही प्राणवान व्यक्तियो के सम्पर्क से मन परिष्कृत , बुद्धि निर्मल, व व्यवहार विनम्र बनता है। हमे ऐसा लग रहा है कि श्रावक समाज ने हमारे प्रवास का भरपूर लाभ उठाया है। एवं जीवन को नई दिशा दी है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया ने कहा साध्वी श्रीजी आपके विहार में इतना विशाल जुलूस मैं ने पहली देखा है। यह सब आपके प्रभाव एवं आपके द्वारा की गई सारसंभाल का परिणाम है। आप पुनः स्कूल प्रांगण में पधारे एवं हमारे भीतर नई ऊर्जा का संचार करे। एलफिंस्टन से निर्मल भंसाली, अ. भा.म. मण्डल से सुमन बच्छावत मुंबई महिला मंडल मंत्री श्वेता सुराणा , कुलदीप बैद, अभातेयुप से देवेंद्र डागलिया, तेयुप अध्यक्ष रवि डोसी, मुकेश धाकड़, गणपत डागलिया, ने श्रद्धासिक भावो की प्रस्तुति दी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ ने दी।
भव्य जुलूस के साथ साध्वी अणिमाश्री जी का हुआ विहार

