प्रतापपुर पिछले कुछ सालों में लगातार बॉलीवुड के केंद्र में रहा हैं लेखक निर्देशक धीरज मिश्रा अपने गांव में ही शुटिंग करना पसंद करते हैं। इस बार वो फिल्म नादान की शूटिंग कर रहे है जो की भोजपुरी भाषा में बन रही हैं।
फिल्म के अंजना सिंह मुख्य भूमिका में है जो इस समय भोजपुरी के चर्चित कलाकारों में से एक है उनके साथ अन्य कलाकारों की बात करे तो प्रीति मौर्य हैं जो कि प्रयागराज की ही हैं और गोलू तिवारी, विमल, परितोष , गौरव उपाध्याय, जिशान के अलावा भी अन्य कलाकार हैं । फिल्म के निर्माता तुषार शाह और मोना शाह है जबकि निर्देशन दिनेश कुमार यादव जी का है। आज फिल्म के एक रोमांटिक गाने को फिल्माया गया जिसे अंजना सिंह और विमल पर फिल्माया गया जिसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा ।
फिल्म की पटकथा धीरज मिश्रा ने लिखी हैं बतौर धीरज ये यहां शूट होने वाली चौथी फिल्म हैं फिल्म की कहानी देवर भाभी के पवित्र रिश्ते के ऊपर आधारित हैं फिल्म का संगीत मुना दुबे ने दिया हैं । बतौर धीरज अपने पैतृक गांव में शूटिंग करने का अलग अनुभव है यहां उन्हें बहुत सहयोग मिलता हैं खास तौर उनके भाई वीरेन्द्र मिश्र , काका प्रवीण मिश्रा और भाई अनिल मिश्रा का सदा सहयोग रहता हैं।
कौन कौन सी फिल्में यहां शूट हुई: अलिंगन, हाई टाइड ,हीरो ऑफ नेशन चन्द्रशेखर आजाद और अब नादान।
क्यों प्रतापपुर भाता है शूट के लिए: पैतृक गांव , यहां का सहयोग पूर्ण रवैया और सुंदर लोकेशन।

