सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भले ही विराट कोहली हैं चेज मास्टर, धौनी से फिर भी हैं पीछे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भले ही विराट कोहली हैं चेज मास्टर, धौनी से फिर भी हैं पीछे

Last updated: January 16, 2019 12:24 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में भारत की जीते में अहम भूमिका निभाई भारत के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान एम एस धौनी ने। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी। भारत ने 299 रनों का विशाल लक्ष्य 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल किया। भले ही विराट कोहली को चेज मास्टर कहा जाता है, लेकिन यह कम लोगों को ही मालूम होगा कि सफल चेज के मामले में धौनी ने दुनिया में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाए हैं।
इस मामले में विराट से भी आगे हैं धौनी
यकीन करना मुश्किल होगा लेकिन धौनी ने सफल चेज में सबसे ज्यादा औसत के मामले में विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, माइकल बेवन और ब्रायन लारा जैसे महान बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है। धौनी ने वनडे में सफल चेज के मामले में हैरतअंगेज ढंग से 111 वनडे में 99.85 के औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 88.80 रहा है। उन्होंने इस दौरान 2 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 2696 रन बनाए हैं। इस मामले में विराट कोहली दूसरे क्रम पर है। उन्होंने 80 वनडे में 99.04 के औसत से रन बनाते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई हैं। उनका स्ट्राइक रेट 98.53 रहा। उन्होंने इस दौरान 21 शतक और 19 फिफ्टी की मदद से 4853 रन बनाए।
धौनी ने एडिलेड वनडे में 54 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। माही ने पिछले मैच में भी अर्धशतक लगाया था, इसके बावजूद भी उनकी धीमी पारी को लेकर उनकी आलोचना हो रही थी। दूसरे वनडे में धौनी अंत तक टिके रहे और विनिंग शॉट भी लगाया। धौनी ने पहले कोहली के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर नाबाद 57 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई।
धौनी की लगातार दूसरी फिफ्टी
धौनी पर पिछले कुछ समय से बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव था। उनको टीम में शामिल करने को लेकर लगातार उंगलियां उठाई जा रही थी लेकिन धौनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दो अर्धशतक लगाए। धौनी एडिलेड में 54 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। उन्होंने पारी के अंतिम ओवर में छक्का लगाया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सलमान खान ने फिल्म भारत के सेट पर बनवाया Gym
Next Article जैसलमेर आकर इन 6 डिशेज़ का स्वाद लेना न भूलें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण, तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 2, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला
social
September 2, 2026
हम और हमारा धर्म संघ’ विषय पर विशेष कार्यशाला संपन्न
social
September 2, 2026
नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?